गाजियाबाद नगर निगम में सुनील राय की हुई वापसी, कई नए अधिकारी संभालेंगे चार्ज

गाजियाबाद नगर निगम से वसुंधरा जोनल प्रभारी सरिता सिंह को नगर निगम आगरा भेजा गया है। सरिता सिंह का तीसरी बार गाजियाबाद से स्थानांतरण किया गया है। गाजियाबाद निगम में वह जोनल प्रभारी और कर अधीक्षक की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। सरिता सिंह के स्थान पर बरेली निगम से सहायक नगरायुक्त विवेक त्रिपाठी की तैनाती की गई है। इसके अलावा कर अधीक्षक संजय कुमार, जोनल प्रभारी सुनील राय को मथुरा-वृंदावन से गाजियाबाद भेजा गया है।

गाजियाबाद। उत्तर प्रदेश शासन ने नगर निगमों में केंद्रीय सेवा पर तैनात कई अधिकारियों के शनिवार को तबादले कर दिए। संबंधित अधिकारियों को नए स्थान पर तत्काल ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं। तबादला प्रक्रिया का असर गाजियाबाद नगर निगम पर भी पड़ा है। गाजियाबाद निगम से एक जोनल प्रभारी का स्थानांतरण किया गया है। गाजियाबाद में जोनल प्रभारी, जोनल सेनेट्री अधिकारी और कर अधीक्षक स्तर के अधिकारियों को भी भेजा गया है। उप्र शासन ने शनिवार की सुबह नगर निगमों में केंद्रीय सेवा पर तैनात कई अधिकारियों के तबादले कर दिए।

गाजियाबाद नगर निगम से वसुंधरा जोनल प्रभारी सरिता सिंह को नगर निगम आगरा भेजा गया है। सरिता सिंह का तीसरी बार गाजियाबाद से स्थानांतरण किया गया है। गाजियाबाद निगम में वह जोनल प्रभारी और कर अधीक्षक की जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। सरिता सिंह के स्थान पर बरेली निगम से सहायक नगरायुक्त विवेक त्रिपाठी की तैनाती की गई है। इसके अलावा कर अधीक्षक संजय कुमार, जोनल प्रभारी सुनील राय को मथुरा-वृंदावन से गाजियाबाद भेजा गया है।

जबकि जोनल सेनेट्री अधिकारी ओमपाल को वाराणसी से गाजियाबाद में तैनाती दी गई है। प्रमुख सचिव (आवास) नितिन रमेश गोकर्ण ने इस संबंध में आदेश जारी किया है। आदेश में उन्होंने स्पष्ट किया कि समूह क के ऐसे अधिकारी जो किसी भी प्राधिकरण में वर्तमान पद अथवा उसके नीचे के समूह क के पदों पर तीन साल एवं समूह ख के अधिकारी जिन्हें 7 साल की अवधि पूरी कर चुके है, ऐसे तमाम अधिकारियों का दूरस्थ प्राधिकरण में स्थानांतरण कर दिया जाए।