विजयनगर जोन में कूड़ा विलोपित कर निगम ने बनाई नेकी की दीवार

गाजियाबाद। स्वच्छता सर्वेक्षण 2021-2021 के तहत शहर को सुंदर एवं स्वच्छ के लिए नगर निगम द्वारा प्रतिदिन नई-नई पहल की जा रही है। जिसका उद्देश्य शहर के लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करना है। एक बार फिर नगर निगम ने एक ओर नई पहल का शुभांरभ किया है। इस कड़ी कूड़ाघरों को विलोपित करने का काम किया जा रहा है। इस कड़ी की शुरूआत विजय नगर से की गई। अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय के निर्देशन में नेकी की दीवार बनाई गई। शौचालय के बाहर कूड़ा विलोपित कर नेकी की दीवार बनाई गई।

नेकी की दीवार में जनता से अपील की गई कि वह अपने फालतू सामान जैसे कि कपड़े, जूते, चप्पल, गरम स्वेटर, तथा ऐसी वस्तुएं जो दूसरों के काम आ सकें उसको स्वेच्छा से नेकी की दीवार पर रखकर जा सकते हैं। इस दीवार पर जरूरतमंद लोग उसी नेकी की दीवार से अपने आवश्यकतानुसार सामान लेकर अपनी जरूरत को पूरा कर सकते हैं। अपर नगर आयुक्त आरएन पांडेय ने बताया कि कूड़ा विलोपित कर नेकी की दीवार बनाने का उद्दश्य है कि जरूरतमंद लोगों को इसका लाभ मिल सकें और घर के बाहर या चौराहों पर फेंके जाने वाले कूडे पर रोक लगाई जा सकें। नेकी की दीवार का निरीक्षण म्युनिसपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने करते हुए इस प्रयास की तारीफ की।