गाजियाबाद। कन्या वैदिक विद्यालय के पास से कूड़ाघर हटाकर वहां का सौंदर्यीकरण का काम शुरू करा दिया गया है। करीब 20 साल बाद नगर निगम ने इस समस्या को दूर किया है। इस स्थान को विलोपित कर वहां सौंदर्यीकरण का काम कराया जाएगा। मेयर आशा शर्मा और म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने विगत 19 सितम्बर 2020 को नगर निगम के सिटी जोन कार्यालय का निरीक्षण किया था। इसके बाद नया गंज में कन्या वैदिक विद्यालय के बाहर का निरीक्षण किया गया था। 
उस समय आस-पास के व्यापारियों ने कॉलेज के बाहर कूड़ाघर की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। व्यापारियों ने कहा था कि कूड़ाघर के कारण वहां दिनभर गंदगी रहती है। छात्राओं को भी आने-जाने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस स्थान पर पिछले 20 साल से कूड़ाघर बना था। म्युनिसिपल कमिश्रर के आदेश पर यहां पर कूड़ाघर को विलोपित कर सौंदर्यीकरण का कार्य शुरू कर दिया हैं। लोगों को जल्द ही यहां पर सुंंदर और आकर्षित हरियाली देखने को मिलेगी।
स्कूल में पढऩे वाली छात्राओं से लेकर व्यापारियों को गंदगी और बदबू से अब जल्द निजात मिल जाएगी। यहां पर ग्रीनरी दिखाई देगी। मेयर आशा शर्मा ने बताया कि इस समस्या को अब दूर कर दिया गया है। संबंधित स्थल को विलोपित कर सौंदर्यीकरण का काम आरंभ करा दिया गया है। भविष्य में नगर निगम की तरफ से वहां कूड़ा-करकट नहीं फेंका जाएगा। मेयर आशा शर्मा और म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर ने कहा कि आस-पास के क्षेत्र का सौंदर्यीकरण होगा।
















