आबकारी विभाग के छापों से शराब तस्करों में मची खलबली

-अवैध शराब एवं महिला समेत दो तस्कर गिरफ्तार

गाजियाबाद। जनपद में शराब माफिया की कमर तोडऩे के लिए आबकारी विभाग ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत टीम जहां कच्ची व तस्करी की शराब बरामद आरोपितों को गिरफ्तार कर रही है। वहीं देहात क्षेत्रों में भी कच्ची शराब से होने वाले नुकसान के प्रति ग्रामीणों को जागरुक किया जा रहा है। खास कर अवैध शराब माफिया शिकंजा कसा जा रहा है। आबकारी विभाग के छापों से शराब तस्करों में खलबली मची हुई है। शराब माफियाओं पर आबकारी टीम लगातार कार्रवाई कर रही है। जो तस्कर जेल से छूटकर आते हैं, उन पर लगातार नजर रखी जा रही और अगर कोई भी अवैध शराब से दोबारा जुड़ा पाया जाता है तो उस पर कड़ी कार्रवाई करने में कोई कोर कसर नही छोड़ रही है। दरअसल शराब माफिया हरियाणा, दिल्ली व अन्य राज्यों से कम कीमत पर शराब लाकर जिले में बेचने की जुगत में रहते है। मगर आबकारी विभाग की सख्ती के चलते उनकी दाल नही गल पा रही है। आबकारी विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान महिला समेत दो तस्करों को अवैध शराब समेत गिरफ्तार किया।यूपी शासन एवं आबकारी आयुक्त उप्र के आदेश के क्रम में जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस-प्रशासन एवं आबकारी विभाग की संयुक्त टीमों द्वारा अवैध शराब की बिक्री एवं परिवहन पर अकुुंश लगाने के लिए जिले में विशेष प्रवर्तन अभियान चलाया जा रहा है।
जिला आबकारी अधिकारी राकेश कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार को लोनी एवं टीला मोड़ क्षेत्र में आबकारी निरीक्षक सीलम मिश्रा सेक्टर-3 एवं लोनी पुलिस की संयुक्त टीम ने सेक्टर-3 स्थित महमूदपुर, रिस्तल एवं खडख़ड़ी के संदिग्ध स्थलों पर दबिश/छापेमारी कार्रर्वा करते हुए खडख़ड़ी गांव से तस्कर नितिन पुत्र धर्मवीर को एक केन में करीब 20 लीटर कच्ची शराब एवं 45 पौवे अवैध देशी शराब मार्का देशी संतरा समेत गिरफ्तार किया गया।वहीँ लोनी बोर्डर क्षेत्र में दबिश के दौरान महिला तस्कर दुर्गा पत्नी नेन सिंह निवासी गली नंबर- 8, बुद्ध बाजार पाइप लाइन लोनी बॉर्डर को 56 पौवे अवैध देशी संतरा मार्का देशी शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। दोंनो तस्करों को गिरफ्तार कर विरुद्ध संबंधित थानों में आबकारी अधिनियम की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर जेल भेजा गया। जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि अवैध शराब का कारोबार करने वालों के खिलाफ टीम द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसके अलावा हाईवे, ढाबा और चेक पोस्ट पर चेकिंग की जा रही है। जेल से छूटकर आने वाले तस्करों पर नजर रखी जा रही है, कहीं जेल से छूटने के बाद दोबारा तो तस्करी नही कर रहे है।