• होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
Search
Saturday, June 6, 2026
  • होम
  • राजनीति
  • बिज़नेस
  • MSME
  • देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • राजस्थान
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • दक्षिण भारत
    • अन्य
  • वर्ल्ड
  • मनोरंजन
  • खेल
  • वायरल
  • विडियो
  • क्राइम
  • गाज़ियाबाद
  • नॉएडा
  • NCR
  • RWA
  • वेस्ट यू . पी .
  • पूर्वांचल
  • इंटरव्यू
  • सुख – दुख
  • विचार
Home गाज़ियाबाद सात सूत्रीय मांगों को लेकर व्यापारियों ने सौैंपा ज्ञापन

सात सूत्रीय मांगों को लेकर व्यापारियों ने सौैंपा ज्ञापन

October 1, 2021

एफएसएसएआई में आ रही समस्या को दूर करने की मांग

गाजियाबाद। फूड एक्ट अर्थात खाद्य सुरक्षा व मानक अधिनियम (एफएसएसएआई) में आ रही समस्या को लेकर व्यापारियों ने सात मांगों के निस्तारण को लेकर खाद्य सुरक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रेमचंद गुप्ता ने दिये गये ज्ञापन में बताया कि खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम में 31 मार्च तक का लाइसेंस होने के बाद भी रिनुअल के समय एक माह पहले से सौ रूपए प्रतिदिन लेट फीस लगाई जा रही है। वैध लाइसेंस होने के बाद भी एक माह पूर्व लेट फीस लगाया जाना व्यापारियों के उत्पीडऩे को बढ़ावा देना है। अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद से लेट फीस लगाया जाए। पैकिंग के आइटम में कंपनियों के साथ-साथ रिटेल के व्यापारियों को भी सजा व जुर्माने से दंडित किया जा रहा है। छोटे कारोबार करने वाले व्यापारियों के लिए सरकार ने 100 प्रति वर्ष का रजिस्ट्रेशन की सुविधा दी है। मगर प्रत्येक जिले में रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी 10 से 25 बनाई गई है। बड़े महानगरों में तो यह संख्या 40 के भी पार है। जिससे व्यापारी को पता ही नहीं चल पाता है कि उसका लाइसेंस कौन बनाएगा ऑनलाइन व्यवस्था होने के कारण यह व्यवस्था समाप्त कर प्रत्येक जिले में एक ही रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी बनाया जाए। जबकि पैक्ड आइटम के सैंपल फेल होने, सामग्री पर कंपनी का नाम व अन्य जानकारी अंकित न होने पर रिटेल कारोबारियों पर कार्रवाई की जा रही है। जो कि पूरी तरह से गलत है। ऑनलाइन फूड सप्लाई करने वाली कंपनियों के वेंडर के पास कोई लाइसेंस नहीं है। और न ही डिलीवरी मैन से कोई सेंपल भरा जा रहा है, जिससे खाद्य पदार्थ की गुणवत्ता की जांच नहीं हो पाती है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो व्यापारी उग्र प्रदर्शन के लिए मजबूर होंगे। निर्माताओं के लिए विभाग द्वारा मांगी जा रही सालाना रिटर्न ऑडिट की व्यवस्था समाप्त की जाए, अधिकारियों द्वारा सैंपलिंग के समय सैंपल सीसी मौके पर सिल ना करने फार्म 5 मौके पर ना उपलब्ध कराने की शिकायतें लगातार प्राप्त होती है। सैंपल सीसी मौके पर सील की जाए तथा फार्म 5 सैंपलिंग के समय तत्कालभरकर व्यापारिक उपलब्ध कराया जाए।

  • TAGS
  • FSSAI
  • seven-point demands
  • Traders submitted
Previous articleजीडीए सचिव ने नगर निगम द्वारा रोपित पौधों की स्थलीय जांच की
Next articleबिजली विभाग के इंजीनियर और बिल्डर में सांठ-गांठ, 100 करोड़ का घोटाला, भ्रष्टाचार में फंसे 23 इंजीनियरों पर लटकी तलवार
Bijay Kumar

RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

आग से सुरक्षा का पाठ: नगर निगम मुख्यालय में फायर मॉक ड्रिल, कर्मचारियों को सिखाए गए आपदा प्रबंधन के गुर

गोसेवा केवल आस्था नहीं, संवेदनशील प्रशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक है: धर्मपाल

कौशांबी की ट्रैफिक समस्याओं पर फूटा जनाक्रोश, भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल ने पुलिस से की ठोस कार्रवाई की मांग

गाज़ियाबाद

आग से सुरक्षा का पाठ: नगर निगम मुख्यालय में फायर मॉक...

गोसेवा केवल आस्था नहीं, संवेदनशील प्रशासन और सामाजिक जिम्मेदारी का प्रतीक...

कौशांबी की ट्रैफिक समस्याओं पर फूटा जनाक्रोश, भाजपा नेताओं के प्रतिनिधिमंडल...

नॉएडा

शराब पर ओवररेटिंग करना पड़ा भारी, आबकारी विभाग ने चार विक्रेता...

संयुक्त आबकारी आयुक्त ने की 2023-24 आबकारी नीति को लेकर अनुज्ञापी...

शराब की ओवर रेटिंग मिलने पर अनुज्ञापी के खिलाफ भी होगी...

क्राइम

दोस्ती, ईर्ष्या और साजिश का खौफनाक अंत: पैरा चैंपियन चिराग की...

50 हजार का इनामी कातिल असद एनकाउंटर में ढेर, सूर्या हत्याकांड...

गाजियाबाद में ममता हुई शर्मसार: मां बोली परेशान करती थी इसलिए...

बिज़नेस

IIA के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज सिंघल बोले औद्योगिक सफलता की नई...

लघु उद्योगों के विकास के साथ आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को...

अपर मुख्य सचिव और आईआईए प्रतिनिधियों की मुलाकात में उद्यमियों की...

© 2020-2021 UdayBhoomi