गाजियाबाद। प्राइवेट चिकित्सक वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वाधान में शनिवार को होली का पर्व बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष बीके शर्मा हनुमान ने सैकड़ों चिकित्सकों को कन्या भ्रूण हत्या न करने का संकल्प देते हुए बताया कि होली हिंदुओं के एक प्रमुख त्योहार के रूम में जाना जाता है। होली सिर्फ हिन्दुओं ही नहीं बल्कि सभी समुदाय के लोगों द्वारा उल्लास के साथ मनाया जाता है। होली का त्योहार लोग आपस में मिलकर, गले लगकर और एक दूसरे को रंग लगाकर मनाते हैं।
इस दौरान धार्मिक और फागुन गीत भी गाये जाने के साथ-साथ जादूगरी खेल का भी आनंद लिया गया। समारोह में कन्या भ्रूण हत्या क्यों पर चिंता जताते हुए यह कसम खाई कि हम लोग ना कोई कन्या भ्रूण हत्या करेंगे और ना ही करने देंगे। इस दौरान अतिथि भारतीय जनता पार्टी के पश्चिमी क्षेत्र के मीडिया प्रभारी सौरभ जयसवाल, परमार्थ समिति के चेयरमैन वीके अग्रवाल, डॉक्टर डीपी नागर, संजय कुशवाहा, सुनीता बहल, शीला रानी, रुखसाना, परवीन, फरहा, मिलन मंडल, आरपी शर्मा, दिलीप कुमार, बिल्लू प्रजापति, नूर मोहम्मद, एसके सरकार, केपी सरकार, संजय कुशवाहा, एसके विश्वास आदि मौजूद रहे।
















