गाजियाबाद पहुंचे नगर विकास मंत्री, समीक्षा बैठक के बाद करेंगे विकास कार्यों का शिलान्यास व लोकार्पण

गाजियाबाद। सूबे के नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन मंगलवार की रात गाजियाबाद पहुंचे। बुधवार को वह गाजियाबाद में विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक करेंगे। विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। इस बीच वह भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मुलाकात करेंगे। इसके बाद वह गढ़मुश्तेश्वर (हापुड़) चले जाएंगे। वहां से मेरठ जाने का कार्यक्रम भी है।

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन मंगलवार की रात गाजियाबाद पहुंचे हैं। गाजियाबाद में बुधवार को वह अलग-अलग कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे। विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा बैठक करने के साथ कुछ प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। व्यस्त कार्यक्रम के बीच वह भाजपा कार्यकर्ताओं से भी मिलेंगे। पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याओं को सुनने के साथ उन्हें संगठन की मजबूती के लिए प्रेरित करेंगे।

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन बुधवार की सुबह 10 से 11 बजे तक जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। तदुपरांत 11 से 12 बजे तक जल निगम के गेस्ट हाउस में समीक्षा बैठक आयोजित की जाएगी। तदुपरांत दोपहर 12 से 1 बजे के मध्य वह हिंदी भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में विभिन्न योजनाओं का शिलान्यास एवं लोकार्पण करेंगे। दोपहर 3 बजे वह गाजियाबाद से हापुड़ के लिए रवाना होंगे। शाम साढ़े 4 बजे वह पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस ब्रजघाट गढ़मुक्तेश्वर में समीक्षा बैठक करेंगे। रात 8 बजे तक वह मेरठ पहुंच जाएंगे। उधर, नगर विकास मंत्री के कार्यक्रम की गाजियाबाद में सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।