Vaccination – स्वास्थ्य विभाग लगा रहा वैक्सीन अभियान को पलीता

Vaccination महाभियान की हवा निकलती दिखाई दे रही है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते अभियान को पलीता लगाया जा रहा है। 
गाजियाबाद। केंद्र और यूपी सरकार के वैक्सीन लगाने के महाभियान की हवा निकलती दिखाई दे रही है। महा अभियान के तीसरे दिन वैशाली सेटर एक स्थित प्राथमिक चिकित्सा केंद्र पर वैक्सीनेशन का अभियान चलाया जाना था। क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल भी यहां पहुंच गए। सुबह 11 बजे से वैक्सीनेशन अभियान चलाया जाना था। वैक्सीन लेने के लिए बड़ी संख्या में महिलाएं आदि पहुंच गई। वहां पता चला कि वहां न तो वैक्सीन है और न ही कोई हेल्थ विभाग की टीम मौके पर पहुंची है। यहां लोग वैक्सीन नहीं लगने से नाराज भी दिखाई दिए। कई लोगों ने इस दौरान नारेबाजी कर माहौल को खराब  करने का प्रयास किया जा रहा है।Vaccination Center

यह भी पढ़ें : नहीं लगी वैक्सीन, मिल गया सर्टिफिकेट

हालांकि बाद में पार्षद मनोज गोयल ने किसी तरह से लोगों को शांत कर माहौल को ठीक किया है। पार्षद मनोज गोयल का कहना है कि पहले हेल्थ विभाग ने ही कहा था कि शनिवार को यहां वैक्सीनेशन अभियान शुरू किया जाएगा। अब यह नहीं बताया जा रहा है कि वैक्सीनेंशन अभियान क्यों बंद कर दिया गया है। स्वास्थ्य विभाग की लापरवाही के चलते अभियान को पलीता लगाया जा रहा है। अगर इस पर प्रशासन ने कोई ध्यान नही दिया तो मुख्यमंत्री से इसकी शिकायत करनी होगी।Vaccination Center

यह भी पढ़ें : Corona Warriors – डॉक्टरों का हुआ सम्मान