कोरोना से बचने का वैक्सीन एकमात्र हथियार

रोटरी क्लब गांधीनगर गाजियाबाद द्वारा आयोजित शिविर में 600 लोगों का हुआ टीकाकरण। संकट के इस दौर से निकलने और महामारी से बचने का एकमात्र उपाय है कोविड प्रोटोकॉल का पालन और टीकाकरण। रोटरी क्लब गांधीनगर गाजियाबाद द्वारा गांधीनगर में आयोजित एक दिवसीय फ्री कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप।

गाजियाबाद। कोरोना से बचने का एकमात्र समाधान ज्यादा से ज्यादा लोगों को वैक्सीन लगाना है। कोरोना महामारी के साथ अफवाह का वायरस भी तेजी से फैल रहा है। कोरोना की लड़ाई में भले ही टीकाकरण को प्रमुख हथियार माना जा रहा है, लेकिन दूरदराज के इलाकों में फैली अफवाहों से अभियान कमजोर पड़ रहा है। संकट के इस दौर से निकलने और महामारी से बचने का एकमात्र उपाय है कोविड प्रोटोकॉल का पालन और टीकाकरण। यह बातें मंगलवार को रोटरी क्लब गाजियाबाद द्वारा गांधीनगर में आयोजित एक दिवसीय फ्री कोविशिल्ड वैक्सीनेशन कैंप का संयुक्त रूप से मुख्य अतिथि मण्डल अध्यक्ष अशोक अग्रवाल, क्लब प्रधान राम गोपाल अग्रवाल, प्रेसीडेंट इलेक्ट नवीन गर्ग ने शुभारंभ करते हुए कोरोना के प्रति लोगों को जागरूक करते हुए कहीं। उन्होंने कहा यह पूरी तरह से गलत बात है। टीका सुरक्षित है। इससे डरने की कोई जरूरत नहीं है। लोगों को जागरूक करें। खुद टीका लगवाएं और बताएं कि इसी से जान बचेगी। कैंप मेंं करीब 600 लोगों का वैक्सीनेशन किया गया। कैंप में द्वारा यूपीएचसी कोटगांंच की टीम सीनियर मेडिकल ऑफिसर डॉ. पवन कुमारी की टीम ने वैक्सीनेशन किया।
डॉ. पवन कुमारी ने कहा कोरोना का टीका पूरी तरह सुरक्षित है। विज्ञानियों ने इसे जांच परख कर उपलब्ध कराया है। भ्रांतियों में पडऩे की जरूरत नहीं है। टीकाकरण ही कोरोना संक्रमण से बचाव का एकमात्र और सुरक्षित विकल्प है। इसलिए हर व्यक्ति तय करे कि टीका जरूर लगवाना है। जागरूकता की कमी, अशिक्षा, अफवाह, भय एवं कई अन्य कारणों से लोग टीका लेने से कतरा रहे हैं। यह चिंता की बात है। ऐसे में हर वर्ग के लोग अपने अपने स्तर से जागरूकता फैलाने का काम करें। प्रेसीडेंट इलेक्ट नवीन गर्ग ने कहा कोरोना से बचाव के लिए रोटरी क्लब गांधीनगर गाजियाबाद द्वारा निशुल्क हर सप्ताह शिविर आयोजित किया जाएगा। जिसमें 18 प्लस और 45 प्लस लोगों को वैक्सीन की डोज लगाई जा रही है।
इस दौरान कैंप चैयरमेन विपिन गोयल, सचिव आशीष तनेजा, क्षितिज गुप्ता, पूर्व प्रधान जीपी अग्रवाल, प्रदीप गोयल, पवन रस्तौगी, अनिल अग्रवाल, संजय मेहरा, एमके वाष्र्णेय एवं क्लब डायरेक्टर विवेक चौधरी, प्रशांत गर्ग, उत्कर्ष अग्रवाल, राजकुमार गर्ग, तरूण अग्रवाल उपस्थित रहे। कैंप में सीएमओ गाजियाबाद द्वारा यूपीएचसी कोटगांंच की टीम, जिसमें सीनियर डॉ. पवन कुमारी की टीम ने सहयोग किया।