वैश्य अग्रवाल परिवार ने धूमधाम से निकाली महाराज अग्रसेन जयंती शोभा यात्रा

-महाराजा अग्रसेन के 18 युवराज 18 घोड़े पर हुए सवार, झांकियों ने मन मोहा

गाजियाबाद। महाराज अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में वैश्य अग्रवाल परिवार (रजि) की ओर से महाराजा अग्रसेन व माता लक्ष्मी की इंदिरापुरम में पहली बार ऐतिहासिक भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शहर के मुख्य मार्गो से निकली शोभायात्रा व कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा व आरती उतारकर स्वागत किया गया। यात्रा में बैंड की धुन पर युवा थिरकते नजर आए। शहर के मुख्य मार्ग पर जगह-जगह स्वागत द्वार बनाए गए। शोभायात्रा में समाज के अन्य लोग महाराजा अग्रसेन के जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। पालकी पर सवार मां लक्ष्मी महाराजा अग्रसेन व मां माधवी की जगह जगह पूजा अर्चना की गई। श्रद्धालुओं ने जुलूस मार्ग पर पंडाल लगाकर यात्रा में शामिल लोगों को जलपान कराया। रविवार को महाराज अग्रसेन जयंती पर शोभायात्रा, कलश यात्रा शिव मंदिर रॉयल टावर शिप्रा सनसिटी से प्रारंभ होकर गेट नंबर 4 से अन्दर होते हुए साया गोल्ड सोसायटी, पारसनाथ सोसायटी, कृष्णा अपरा गार्डन सोसायटी द्वारा स्वागत, कृष्ण सफायर सोसायटी, लोटस पोणड, आदित्य मेगा सोसायटी बीकानेर स्वीट्स पर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

अग्रसेन मार्ग होते हुए श्री राम चौंक पर जिंदल टाईल्स पहुंची, वहां से कलश यात्रा शुरू हुई। वहां से इंदिरापुरम शुक्र चौक स्थित वैश्य अग्रवाल परिवार के कार्यालय गुप्ता एसोसिएट पर होते हुए अग्रसेन चौक पर पहुंची। महाराजा अग्रसेन की जयंती को धूमधाम से मनाने के लिए वैश्य अग्रवाल परिवार समिति द्वारा एक माह पूर्व से ही तैयारी शुरु हो गई थी। शोभा यात्रा में राज्य सभा सांसद डॉ अनिल अग्रवाल, एमएलसी दिनेश गोयल ने पहुंच कर पूजा अर्चना की।

इस शोभायात्रा में महाराजा अग्रसेन के 18 युवराज 18 घोड़े पर सवार हुए, बैंड-बाजा, शहनाई वादक, ढोल व डीजे की धुन पर हजारों की संख्या में लोग थिरकते नजर आए। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम सांयकाल अग्रसेन चौक (मंगल चौंक) पर आयोजित किया गया। मां लक्ष्मी, महाराज अग्रसेन की आरती व देवी नृत्य इत्यादि प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के समापन पर सामूहिक भोजन रखा गया। महाराजा अग्रसेन जयंती महोत्सव के ऐतिहासिक आयोजन के लिए वैश्य अग्रवाल परिवार के प्रत्येक सदस्य, परिवार को बधाई दी।

इस दौरान वैश्य अग्रवाल परिवार के ट्रस्टीगण , संरक्षक मण्डल,अध्यक्ष अनिल जैन, संयोजक प्रदीप गुप्ता, उपाध्यक्ष श्रवण गर्ग, संरक्षक हेमन्त गुप्ता, उमाशंकर अग्रवाल, प्रदीप अग्रवाल जगदम्बा प्लाईवुड, पंकज अग्रवाल अग्रवाल एसोसिएट, कोषाध्यक्ष शिव गुप्ता सीए, विमल अग्रवाल, अजय गोयल, मुकेश गुप्ता आदित्य सोसायटी, जीसी गर्ग, राकेश आर्य, मधुर गुप्ता, एमके अग्रवाल, प्रदीप आर्य, नरेश जिंदल, शैली गर्ग, अनुपमा गुप्ता, वंदना गुप्ता, सीमा गुप्ता, कमलेश गर्ग, अंजु गोयल, सुषमा सिंघल, अभिनव जैन, धीरज अग्रवाल पार्षद, संजय सिंह पार्षद, डॉ अनिल तोमर, हरीश कडाकोटी, पार्षद प्रीति जैन,मंडल अध्यक्ष अजय शुक्ला, राधेश्याम त्यागी, अनुज त्यागी पार्षद व स्थानीय पुलिस ने कार्यक्रम में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाया।