मंदिर के दिवस पर विशाल भंडारे एवं हवन का आयोजन

श्री बाँके बिहारी सेवा समिति द्वारा 8वें स्थापना दिवस पर हजारों भक्तों ने दी यज्ञ में आहूति

गाजियाबाद। साहिबाबाद गांव में प्रचीन श्री सनातन धर्म शिव मंदिर के 36वें स्थापना दिवस पर हवन एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शुक्रवार को श्री बाँके बिहारी सेवा समिति (रजि.) द्वारा 8वां विशाल भंडारे एवं हवन का आयोजन किया गया।
समिति के अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के जिलाध्यक्ष सिद्वार्थ कौशिक के नेतृत्व में विशाल भंडारे एवं हवन का आयोजन किया गया। भंडारे का शुभांरभ अध्यक्ष सिद्वार्थ कौशिक ने किया। अध्यक्ष सिद्वार्थ कौशिक ने बताया सुबह हवन में परिवार एवं गांव के गणमान्य सैकड़ो लोगों ने यज्ञ में आहूति दी। इसके उपरांत मंदिर परिसर के बाहर भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें हजारों श्रृद्धांलुओं ने पहुंचकर प्रसाद ग्रहण किया। उन्होने बताया 30 अप्रैल 1085 को मंदिर का निर्माण हुआ था। समिति एवं गांव के गणमान्य लोगों के सहयोग से फरवरी 2014 को श्री सनातन धर्म शिव मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया था।

जिसके बाद से ही समिति द्वारा हर वर्ष भंडारा एवं हवन का आयोजन किया जाता है। पूर्व में मंदिर की स्थिति काफी दयनीय थी। जिसके बाद समिति श्रृद्धांलुओं की श्रृद्धां को देखते हुए मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया। मंदिर में गांव के हजारों श्रृद्धालुं पूजा करने आते है। उन्होने बताया मंदिर की देखरेख वह खुद करते है। अध्यक्ष ने बताया भोलेनाथ की पूजा-अर्चना के लिए बड़ी तादाद में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। खासकर जब महाशिरात्रि जैसा दिन हो तो शिवालयों में भक्तों का रेला उमड़ पड़ता है। गांव के ऐसे ही शिवालयों की बात होगी जिनमें भोलेनाथ के भक्तों की अगाध श्रद्धा है। भक्त आशीर्वाद लेने के लिए भगवान कणदेव को दूध, दही और देशी घी देते हैं और अपनी इच्छाओं एवं मनोकामना को पूरा करने के लिए प्रार्थना करते हैं। यह प्राचीन मंदिर है जो गांववासियों की श्रृद्धां को याद दिलाती है। मंदिर के पंडि़त चन्द्र मोहन मिश्रा, ओमवीर शर्मा, सत्येन्द्र कौशिक, देवदत्त, दिनेश, श्याम दत्त, शीतल मिश्रा, हरिनंदन मिश्रा, गौरव शर्मा, आशुतोष, हरिओम समेत हजारों श्रृद्धांलुओं ने पहुंचकर यज्ञ में आहूति एवं प्रसाद ग्रहण किया।