-निर्वाचन कार्य में बरती लापरवाही, वहीं, 6 सुपरवाईजरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु सुहास ने यह कड़ी कार्रवाई की है। इसमें जीडीए के कई अवर अभियंता भी शामिल है। चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण कार्य होने के बाद भी जिन कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है।
गाजियाबाद। आम विधानसभा चुनाव-2022 के निर्वाचन कार्य में भाग नहीं लेने और नदारद रहने वाले लोनी विधानसभा क्षेत्र के 24 बूथ लेवल अधिकारी (जहां वेतन रोकने का अल्टीमेटम दिया गया है। वहीं, 6 सुपरवाईजरों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह के निर्देशन में एडीएम प्रशासन एवं उप जिला निर्वाचन अधिकारी ऋतु सुहास ने यह कड़ी कार्रवाई की है।
एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास ने बताया कि गरुड़ ऐप डाउनलोड प्रशिक्षण लेने के लिए यह बीएलओ और सुपरवाइजर नहीं पहुंचे थे। इसमें जीडीए के कई अवर अभियंता भी शामिल है। चुनाव संबंधी महत्वपूर्ण कार्य होने के बाद भी जिन कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। उन्हें अपने कार्य गंभीरता से करना होगा। एडीएम प्रशासन ऋतु सुहास ने चुनाव संबंधी कार्य में शिथिलता बरतने वालों पर कड़ा संज्ञान लेते हुए इन्हें कारण बताओ नोटिस और बीएलओ के वेतन रोकने की चेतावनी दी हैं। उन्होंने कहा कि मतदाता पुनरीक्षण कार्य में लगे सभी सुपरवाइजर,बीएलओ अपने-अपने कार्यों को संतोषजनक तरीके से पूरा करें। इनके द्वारा कार्य नहीं किए जाने पर इन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए गए है।
एडीएम प्रशासन ने कड़ा रूख अपनाते हुए जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने लोनी के खंड विकास अधिकारी को 25 अध्यापकों व शिक्षामित्रों को भी पत्र जारी किया है। शिक्षा मित्रों व शिक्षकों को चेतावनी दी गई कि अगर अपने-अपने बूथों पर नहीं मिले तो उनका वेतन रोकने की भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। जिलाधिकारी के निर्देशन में एडीएम प्रशासन द्वारा चुनाव संबंधी कार्य कराया जा रहा है। बीते 25 सितंबर को निर्वाचन कार्य में लगाए गए सुपरवाइजरों को गरुड़ ऐप डाउनलोड करने के लिए प्रशिक्षण दिया गया था। प्रशिक्षण केंद्र के प्रभारी तहसीलदार ने गैर हाजिर रहने वाले जीडीए व पीडब्ल्यूडी विभाग के अधिकारियों की सूची प्रेषित की गई। जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह ने प्रशिक्षण में गैर हाजिर सुपरवाइजरों के मामले को गंभीरता से लेते हुए कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी के निर्देश पर एडीएम प्रशासन ने साहिबाबाद क्षेत्र में तैनात सुपरवाइजर जीडीए के अवर अभियंता अनिल कुमार शर्मा,अरुण कुमार,गणेश चंद जोशी,अजय कुमार सिंघल,आदेश्वर प्रसाद,अनिल कुमार,अजय कुमार और पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड-2 के अवर अभियंता नकुल कौशिक को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। कारण बताओ नोटिस में कहा गया कि प्रशिक्षण में आप नहीं पहुंचे। आपके बूथों पर लगाए गए बीएलओ भी गरुड़ ऐप डाउलोड का कार्य नहीं कर पाएंगे,यह निर्वाचन कार्य में घोर लापरवाही है। एडीएम प्रशासन ने कहा कि निर्वाचन कार्य अति महत्वपूर्ण है। इसलिए इस कार्य में जिन कार्मिकों की ड्यूटी लगाई गई है। वह गंभीरता से अपना कार्य करें। अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।















