मोदी-योगी सरकार में महिलाएं बनी सशक्त एवं आत्मनिर्भर: किरण सिंह

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा के निर्देशानुसार महानगर गाजियाबाद लाभार्थी संपर्क प्रमुख सिद्धि प्रधान अग्रवाल के आव्हान पर बुधवार को लाभार्थी संपर्क अभियान की तैयारियां प्रत्येक मंडलों में बैठक आयोजित कर की गई। मुरादनगर विधानसभा से लाभार्थी संपर्क सहप्रभारी किरण सिंह के नेतृत्व में 4 मंडलों में बैठक हो चुकी है। लाभार्थी प्रमुख सिद्धि प्रधान अग्रवाल ने कहा कि तीनों विधानसभाओं में महिलाएं पूरी निष्ठा के साथ इस अभियान की तैयारी में जुट गई हैं। गोविंदपुरम मंडल से लाभार्थी संयोजक पुष्पा पांडे एवं मुरादनगर शहर विधानसभा से लाभार्थी सह संयोजक एवं वार्ड 12 की पार्षद बिंदु त्यागी के संयोजन में बैठक आयोजित की गई। किरण सिंह ने कहा अब पहले की सराकारों वाला दौर महिलाएं वापस नहीं आने देंगी। यूपी की महिलाओं को योगी सरकार ने जो सम्मान दिया है वो अभूतपूर्व है। महिलाओं का जीवन पीढिय़ों का जीवन बदलने वाला होता है। इसलिए 2014 में मां भारती के बड़े सपनों और आकांक्षाओं को साकार करने का बीड़ा उठाया तो बेटी के सपनों को पूरा करने का निश्चय किया। आगामी विधानसभा चुनाव में महिला शक्ति द्वारा लाभार्थियों से किया गया। जनसंपर्क निश्चित रूप से प्रदेश में पुन: योगी सरकार लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।