आईटीएस डेंटल कॉलेज में मनाया गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस

तंबाकू के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और खपत को कम करने के लिए चलाया वैश्विक अभियान
ओपीडी में रोगियों के लिये नुक्कड़ नाटक आयोजित कर तंबाकू के दुष्प्रभावों के बारे में किया जागरुक

गाजियाबाद। दिल्ली मेरठ रोड़ स्थित आईटीएस डेंटल कॉलेज के पब्लिक हेल्थ डेंटिस्ट्री एवं ओरल मेडिसिन एंड रेडियोलॉजी विभाग द्वारा शुक्रवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस मनाया गया। जिसका विषय ”बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना” था। इस वर्ष की थीम काफी खास है। यह दिवस  विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के नेतृत्व में तंबाकू के उपयोग के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने और खपत को कम करने के लिए प्रभावी नीतियों की वकालत करने के लिए एक वैश्विक अभियान है।

इस अवसर पर आईटीएस डेंटल कॉलेज ने मरीजों, छात्रों और दंत चिकित्सकों को प्रेरित करने के लिये विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया। इसके अलावा सीओटीपीए अधिनियम के संबंध में गाजियाबाद के विभिन्न स्थानों पर विक्रताओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न क्षेत्रीय गतिविधियां भी आयोजित की गई।

इसके साथ ही संस्थान की ओपीडी में आने वाले तंबाकू उपयोगकर्ताओं के लिए तंबाकू सिसेशन हेल्प डेस्क लगाया गया। जिसमें मरीजों को तंबाकू के कारण होने वाले मौखिक कैंसर के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही संस्थान की डेंटल ओपीडी में रोगियों के लिये नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया, जिसमें मरीजों को तंबाकू के सेवन के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया। इसके साथ ही संस्थान के बीडीएस एवं एमडीएस के विद्यार्थियों के लिये स्लोगन, क्विज प्रतियोगिता एवं पोस्टर प्रतियोगिता का भी आयोजन किया।

जो डब्ल्यूएचओ द्वारा निर्धारित की गयी थीम ”बच्चों को तंबाकू उद्योग के हस्तक्षेप से बचाना” पर आधारित थी। अंत में विजेता छात्रों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

सफल कार्यक्रम के आयोजन के लिए सभी प्रतिभागियों ने आईटीएस – द एजुकेशन ग्रुप के चेयरमैन डॉ आरपी चड्ढा और वाइस चेयरमैन अर्पित चड्ढा एवं संस्थान के डायरेक्टर-प्रिंसिपल, डॉ देवी चरण शेट्टी को धन्यवाद दिया।