योगी बोले फन उठाया तो फिर कुचलेंगे, गाजियाबाद में मुख्यमंत्री ने गुंडे, माफिया को लेकर फिर कहीं बड़ी बात

गाजियाबाद में सीएम का रोड शो, उमड़ी जबरदस्त भीड़

गाजियाबाद। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा कभी अपने वादे से नहीं पलटी है। जो वादा किया, वह पूरा जरूर किया है। पिछले 5 साल में उत्तर प्रदेश में बगैर भेदभाद के काम किया गया है। जन-कल्याणकारी योजनाओं का लाभ सभी वर्ग के हिस्से में आया है। इसके अलावा निरंकुश माफिया पर शिकंजा कसा गया है। माफिया के कब्जे से बेशकीमती संपत्तियों को छुड़ाया गया है। 5 साल के भीतर पूरे यूपी में एक भी दंगा-फसाद नहीं हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गाजियाबाद शहर में जन विश्वास यात्रा में शिरकत की। इस दौरान उन्होंने रोड शो भी किया। रोड शो में जगह-जगह जबरदस्त भीड़ उमड़ी। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने भाजपा सरकार की 5 साल की उपलब्धियों को जोर-शो से उठाया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश विकास और विश्वास की गाथा लिख रहा है। पांच सालों में गुंडे, माफियाओं को जेल पहुचाने का काम जो भाजपा ने किया वह किसी भी सरकार ने नही किया है। अगर दोबारा से अत्याचार बढ़ा तो फिर गुंडे, माफियाओं फन कुचल दिया जाएगा। यह भाजपा सरकार है। भाजपा ने जो वादा किया, वह कर दिखाया
उन्होंने कहा कि भाजपा जो वादा करती है, उसे पूरा भी करके दिखाती है। जन विश्वास यात्रा उन्हीं उपलब्धियों को लेकर आई है। सीएम योगी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जी ने देश की राजनीति को नई दिशा दी। भाजपा आपके हितों का सदैव ध्यान रखती है। प्रदेश में फिर भारी बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी। इसका पूरा विश्वास है। गुंडों-माफियाओं की कमर तोड़ने के साथ उन्हें जहां पहुंचाना चाहिए था, वहां पहुंचा दिए गए। प्रदेश से अब माफिया पलायन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में प्रदेश में विकास की बयार बह रही है। एक्सप्रेस-वे, पुलों से लेकर आमजन को लाभ पहुंचाने के लिए योजनाएं संचालित हैं। सीएम ने विपक्ष पर भी बोला हमला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सरकार की उपलब्धियां गिनाने के साथ-साथ सपा, कांग्रेस और बसपा पर भी हमला बोला। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार से पहले एक ही परिवार की सरकार अपनों के लिए ही काम करती थी। सपा सरकार में गुंडों एवं माफियाओं का राज था। लेकिन भाजपा सरकार ने इसे नेस्तनाबूद कर दिया। उन्होंने कालका गढ़ी चौक पर बनाए गए मंच पर पहले पूर्व पीएम स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसके बाद संबोधन की शुरूआत कर भारतीय जनता पार्टी के विकास कार्यों के बारे में बताया। उन्होंने वाराणसी में भव्य काशी विश्वनाथ कॉरिडोर बनने, अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण कार्य शुरू होने की जानकारी दी। सीएम ने कहा कि मुझे विश्वास है कि एक बार फिर आप सब भाजपा को आशीर्वाद देंगे।कालका गढ़ी से रोड शो की शुरुआत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कालका गढ़ी चौक से घंटाघर तक रोड शो किया। रोड शो में उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा, केंद्रीय मंत्री वीके सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, महापौर आशा शर्मा, स्वास्थ्य राज्यमंत्री अतुल गर्ग, राज्यसभा सांसद डॉ. अनिल अग्रवाल, महानगराध्यक्ष संजीव शर्मा, मयंक गोयल आदि मौजूद रहे। वहीं, मुख्यमंत्री के रोड शो के चलते जिलाधिकारी राकेश कुमार सिंह एवं एसएसपी पवन कुमार, नगर आयुक्त महेंद्र सिंह भी काफी मुस्तैद दिखे। इनके अलावा एडीएम (सिटी) बिपिन कुमार, एसपी सिटी प्रथम, एसडीएम सदर विनय कुमार सिंह, सीओ फर्स्ट स्वतंत्र कुमार, सीओ सेकेंड अवनीश कुमार आदि अधिकारी व्यवस्थाओं का जायजा लेते रहे।

दूधेश्वरनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना की
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ श्री दूधेश्वरनाथ मंदिर भी पहुंचे। वहां पर उन्होंने पूजा-अर्चना की। श्रीमहंत नारायण गिरि ने पूजा-अर्चना कराई। इसके बाद रोड शो ठाकुरद्वारा फ्लाईओवर पर समाप्त हो गया। मुख्यमंत्री वहां से रात करीब साढ़े 8 बजे हिंडन एयरपोर्ट पहुंचे। उसके बाद लखनऊ के लिए रवाना हो गए। इस बीच सुरक्षा के लिए कड़े प्रबंध किए गए थे। पुराना बस अड्डा से चौधरी मोड़ की ओर जाने वाले रास्ते पर आवागमन रोक दिया गया था। सीएम योगी आदित्यनाथ के रोड शो के चलते पीएसी की 2 कंपनी को मिलाकर लगभग 1600 पुलिस अधिकारियों एवं पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में लगाए गए थे।