भाजपा की जन विश्वास यात्रा में उमड़ी भीड़ से भाजपाई गदगद

-विधायक डा.मंजू सिवाच ने यात्रा के प्रवेश पर किया भव्य स्वागत

मोदीनगर। भाजपा की जन विश्वास यात्रा में उमड़ी भीड़ से भाजपाई गदगद हो गए। विधायक डा.मंजू सिवाच के नेतृत्व में बड़ी संख्या मेंं जुड़े हुजूम ने यात्रा के प्रवेश पर यात्रा का नेतृत्व कर रहे सांसद डा.सत्यपाल सिंह व जिलाध्यक्ष दिनेश सिंघल का ढोल नगांड़ों व फूल माला के साथ भव्य स्वागत किया। यात्रा मेंं किसी बड़े नेता के शामिल न होने से कार्यकताओं में कुछ निराशा देखी गई।
पूर्वांहन करीब 11 बजे जन विश्वास यात्रा का प्रवेश कादराबाद से हुआ। यहां भाजपा विधायक डा.मंजू सिवाच व डा. देवेंद्र सिवाच के नेतृत्व में काफी संख्या मेंं भीड़ एकत्र थी। नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ व भारत माता की जय से यात्रा में शामिल नेताओं का जोरदार स्वागत किया गया। भीड़ को देखकर कर भाजपाई गदगद हो गए। इसके बाद विधायक डा.मंजू शिवाच, सांसद, जिलाध्यक्ष के साथ जनयात्रा के जन यात्रा के रथ पर सवार हो गईं। इसके बाद भाजपा नेता पुष्पेंद्र रावत के नेतृत्व मेंं तहसील पर यात्रा में शामिल नेताओं का भीड़ के साथ स्वागत किया गया। जिला अध्यक्ष कैंप कार्यालय पर जन विकास यात्रा का जोरदार स्वागत होगा।

अग्रसेन पार्क गोविंदपुरी के सामने पंजाबी समाज के लोगों ने भाजपा नेता लोकेश ढोडी के नेतृत्व में यात्रा का स्वागत किया। कपड़ा मिल क्षेत्र स्थित दयावती ट्रेनिंग कालेज परिसर में भाजपा नेता रामआसरे शर्मा व युवा नेता मयंक शर्मा के नेतृत्व में यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। राज चौराहे पर भी अच्छी खासी भीड़ नजर आई। यहां पूर्व ब्लाक प्रमुख कृष्णवीर चौधरी के नेतृत्व में समर्थकों ने यात्रा का जोरदार स्वागत किया गया। बस स्टैंड के निकट भगवान गंज मंडी के सामने भाजपा नेता पवन सिंघल के नेतृत्व में भीड़ ने जनयात्रा में शामिल नेताओं जोरदार स्वागत किया गया। यहां बड़ी संख्या में व्यापारीगण व कार्यकर्ता एकत्र हुए।

मोदी शुगर मिल पर भाजपा नेता ब्रजपाल के नेतृत्व में यात्रा में शामिल नेताओं को जोरदार स्वागत किया गया। सीकरी पैट्रोल पंप पर चौधरी प्रताप सिंह के नेतृत्व में स्वागत हुआ। इसके बाद सोना एंक्लेव के निकट भाजपा सांसद के पूर्व जनप्रतिनिधि व त्यागी समाज के नेता नीरज त्यागी के नेतृत्व में जोरदार स्वागत हुआ। वहीं अंत में सूर्य फार्म हाउस पर भाजपा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य एवं वरिष्ठ नेता सतेंद्र त्यागी के नेतृत्व में भारी भीड़ ने यात्रा में शामिल नेताओं का ढोल नगांडों व फूल बरसाकर जोरदार स्वागत किया । इसके बाद जन विकास यात्रा मुरादनगर को प्रस्थान कर गई ।

जन विश्वास यात्रा में उमड़ी भीड़
जन विकास यात्रा में कार्यकर्ताओं के उमड़े हुजूम से भाजपा कार्यकर्ता गदगद नजर आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ व भारत माता के नारे लगाए जा रहे थे। जन यात्रा में किसानों की भीड़ को देखते हुए यह कहीं नजर नहीं आया कि किसान भाजपा से नाराज हैें। बड़ी संख्या में ट्रेक्टर नजर आए। यात्रा मेंं कई लोग नरेंद्र मोदी का चेहरा लगाकर चल रहे थे। कई स्थानों पर नास्ते पानी आदि की व्यवस्था भी की गई थी।

यात्रा मेंं बड़े नेता के शामिल न होने से कार्यकता हुए निराश
भाजपा की जन विकास यात्रा में मोदीनगर, मुरादनगर में उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को अगुवाई करनी थी। लेकिन बताया गया अति व्यस्तता के चलते वह यात्रा में शामिल नहीं हो सके। जन यात्रा से दिल्ली मेंं मेरठ मार्ग पर कई घंटे भंयकर जाम रहा