सरकारी अधिकारी और बाबू को हुआ कोरोना

– जिले में बुधवार को 142 लोगों में हुई संक्रमण की पुष्टि, आबकारी विभाग में कई अधिकारी पॉजीटीव

उदय भूमि ब्यूरो
गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण का खतरा कम होने का नाम ही नहीं ले रहा है। बुधवार को जीडीए के अधिकारी और नगर निगम के एक बाबू को कोरोना होने की पुष्टि हुई। इन दोनों के अलावा कुल 142 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई। पिछले दिनों नगर निगम के अपर नगर आयुक्त प्रमोद कुमार सहित जीडीए और नगर निगम के दर्जनों अधिकारी और कर्मचारी कोरोना पॉजीटिव पाये गये थे। अब सभी लोग स्वस्थ होकर ड्यूटी पर लौट आये हैं। आबकारी अधिकारी मुबारक अली, आबकारी निरीक्षक सुरेश कुमार चौधरी को भी कोरोना हुआ था। आबकारी अधिकारी और निरीक्षक अस्पताल से छुट्टी होने के बाद अब होम आइसोलेशन में है। वहीं,जीडीए के सहायक अभियंता को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सीएमओ डॉ.एनके गुप्ता ने बतया कि सेवानिवृत्त हुए एक संक्रमित बुजुर्ग को कोविड एल-3 अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनकी मौत हो गई। बुधवार को जहां 142 नए मरीजों में कोरोना की पुष्टि हुई। वहीं एक बुजुगज़् की मौत हो गई। संक्रमण मुक्त हुए 134 डिस्चार्ज किए गए। अब तक 17492 लोग संक्रमण की चपेट में आए हैं। इनमें से 16200 डिस्चाजज़् हो चुके हैं। मृतकों की संख्या 82 हो गई है। अभी 1210 का इलाज चल रहा है।