PM Modi पर आमजन का विश्वास ही लोकसभा चुनाव में बनेगा विजय का आधार: चौधरी भूपेंद्र सिंह

– वोटर चेतना महाअभियान की तैयारी को लेकर भाजपाईयों की बैठक में प्रदेश अध्यक्ष ने दिए जीत के मंत्र

गाजियाबाद। भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर तैयारी तेज कर दी है। रविवार को क्षेत्रीय वोटर चेतना बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी पर आमजन का विश्वास ही लोकसभा चुनाव में विजय का मुख्य आधार होगा। उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकारों ने बेहतर काम किए हैं। जो कहा, उसे करके दिखाया। रविवार को भाजपा की पश्चिमी उत्तर प्रदेश की वोटर चेतना महाअभियान की तैयारी को लेकर राजनगर एक्सटेंशन स्थित गोल्डन व्यू रिसोट्र्स में बैठक हुई। बैठक का शुभारंभ प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र सिंह ने दीप प्रज्जवलित कर किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, केंद्रीय राज्यमंत्री वीके सिंह, राज्यमंत्री नरेंद्र कश्यप, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया, प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, मंत्री गुलाबो देवी, राज्यमंत्री कपिल अग्रवाल,राज्यमंत्री सोमेंद्र तोमर, प्रदेश उपाध्यक्ष चौधरी मोहित बेनीवाल, महापौर सुनीता दयाल आदि उपस्थित रहे।

प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेन्द्र सिंह ने कहा कि कार्यकर्ताओं को निश्चित रूप से मतदाता सूची का आंकलन करना चाहिए। हमारे लिए जितना वोट बनवाना चुनौती है उतना ही वोट बचवाना। देश और प्रदेश में भाजपा की सरकारों ने जो कहा,वह करके दिखाया। लेकिन फिर भी देश और प्रदेश की विघटनकारी ताकते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री की दौड़ से बाहर करने के लिए एकजुट हो रहे हैं। भ्रम फैला रहे हैं। ऐसे में हमें अपने वोटरों को जागृत करना है।मतदाता सूची में सूचीबद्ध करना है। क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने वोटर चेतना महाभियान की पहली पारी में किए क्षेत्र संगठन के कार्यों को बैठक में रखा। उन्होंने बताया कि मतदाता सूची पर कार्य करना निरसता भरा कार्य है।पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं एवं नेताओं द्वारा संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरा जाएगा।

आगामी 25,26 नवंबर और 2 व 3 दिसंबर को मतदान केंद्र पर उपस्थित बीएलओ को नए वोटर फार्म जमा कराने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को मुस्तैद रहने के लिए कहा गया। 22 नवंबर को सभी जिलों में एक साथ जिला योजना की तैयारी के लिए बैठक आयोजित करने के लिए कहा गया। वोटर चेतना अभियान के प्रदेश संयोजक अनूप गुप्ता ने कहा केवल एक वोट की ताकत और अहमियत को पहचाने और वोट बनवाने का काम करें तभी यह अभियान सफल होगा।मिशन-2024 के लिए आपका प्रत्यक्ष सहयोग बनेगा। प्रदेश महामंत्री सुभाष यदुवंश ने विकसित भारत यात्रा के बारे में बताया। 3दिसंबर से 26 दिसंबर तक इस यात्रा का सभी जिलों में आयोजन होगा।बैठक का संचालन पश्चिम क्षेत्र के उपाध्यक्ष विकास अग्रवाल ने किया। बैठक में सांसद,राज्यसभा सांसद, प्रदेश मंत्री, विधान परिषद सदस्य, महापौर, विधायक, प्रभारी,जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष उपस्थित रहे।

क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसोदिया ने बैठक की व्यवस्था के लिए महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा का आभार व्यक्त किया। बैठक में महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा,जिलाध्यक्ष सतपाल सिंह,प्रदेश मंत्री अमित बाल्मीकि,राज्यसभा सांसद डॉ.अनिल अग्रवाल, गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ.महेश शर्मा,मेरठ के सांसद राजेंद्र अग्रवाल,सांसद प्रदीप गुर्जर,विधान परिषद सदस्य दिनेश गोयल,विधायक अतुल गर्ग,विधायक अजीतपाल त्यागी, विधायक धर्मेश तोमर,विधायक डॉ. मंजू सिवाच, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा,पश्चिम क्षेत्र के उपाध्यक्ष मानसिंह गोस्वामी, अजय शर्मा,मयंक गोयल,गोविंद चौधरी,रमेश गौड़, हरीश ठाकुर,मनोज गुप्ता,रुचि गर्ग,प्रदीप चौहान आदि उपस्थित रहे।