कैश के बीच ऐश करती रही बेटी, बीमार मां पुश्तैनी मकान में काट रही समय

नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी आजकल खूब चर्चाओं में है। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा एसएससी घोटाले में गिरफ्तारी के बाद से अर्पिता से निरंतर पूछताछ चल रही है। ईडी ने कुछ दिन पहले अर्पिता मुखर्जी के अलग-अलग फ्लैट पर छापा मारकर अकूत संपत्ति बरामद की थी। आपको यह जानकार हैरानी होगी कि अर्पिता बेशक दिन-रात कैश के बीच ऐश कर रही थी, मगर उनकी मां को तंगहाली में जीवन गुजारना पड़ रहा है। अर्पिता मुखर्जी की मां 5 दशक पुराने पुश्तैनी मकान में बीमारी की हालत में अपना गुजारा कर रही हैं।

बेटी की गिरफ्तारी की जानकारी मिलने के बाद से वह काफी बेचैन हैं। पूर्व मंत्री पार्थ चजर्टी की करीबी अर्पिता मुखर्जी को कोर्ट ने 3 अगस्त तक प्रवर्तन निदेशालय की हिरासत में भेज रखा है। जहां उससे लगातार पूछताछ चल रही है। इस बीच अर्पिता की मां मिनौती मुखर्जी से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। वृद्ध एवं बीमार मिनौती मुखर्जी उत्तर 24 परगना जनपद में अपने पुश्तैनी मकान में रहती हैं। अर्पिता पिछले सप्ताह अपनी मां से मिलने आई थीं। वह मां के साथ कभी भी ज्यादा समय तक नहीं रही। पुश्तैनी मकान में मिनौती अकेले रह रही हैं। वह अक्सर बीमार रहती हैं। पड़ोसियों का कहना है कि अर्पिता ने मां की देखभाल व मदद के दिए नौकर लगा रखे हैं।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक मिनौती मुखर्जी ने कहा है कि यदि अर्पिता ने मेरी बात मानी होती तो मैं उसकी शादी कर देती। उसके पापा सरकारी नौकरी में थे, इसलिए उसे वह नौकरी मिल जाती। अर्पिता ने पैतृक मकान को काफी पहले छोड़ दिया था। वह बांग्ला फिल्मों और टेलीविजन शो में काम करना चाहती थी। बेटी अर्पिता की गिरफ्तारी और बरामद कैश के बारे में पूछे जाने पर मिनौती ने कहा कि उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है।