लोकसभा चुनाव: रुझानों में NDA-INDIA में कांटे की टक्कर, पढ़ें वोटों का अंतर

नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव 2024 के वोटों की गिनती जारी है। शुरुआती रुझानों में विपक्षी गठबंधन इंडिया ने बढ़त बना ली है। एनडीए पीछे चल रहा है। देश में किसकी सरकार बनेगी और किस पार्टी को कितनी सीटें मिलेंगी? यह आज शाम तक साफ हो जाएगा। लोकसभा चुनाव में देश की 543 सीटों पर रुझान आने लगे हैं। एग्जिट पोल के अनुमान की तुलना में इंडिया ब्लॉक कड़ी लड़ाई में देखा जा रहा है। बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। एनडीए को 280 से ज्यादा सीटें मिल गई हैं। इंडिया ब्लॉक भी 220 का आंकड़ा पार कर गया है। एनडीए की सरकार बनती है तो नरेंद्र मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे और देश के दूसरे ऐसे नेता बन जाएंगे, जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम बनने का रिकॉर्ड बनाया है। इससे पहले यह रिकॉर्ड जवाहर लाल नेहरू के नाम पर है। इस बार 96.88 करोड़ मतदाताओं में से 64.2 करोड़ मतदाताओं ने वोट देकर रिकॉर्ड बनाया है।

इंडिया’ में किस पार्टी को कितनी सीटों पर बढ़त…
कांग्रेस- 97
सपा- 35
टीएमसी- 32
डीएमके 21
उद्धव गुट- 11
शरद गुट- 8
CPM- 5
RJD- 5
AAP- 3
CPI- 3
IUML- 3
VCK- 2
CPI (ML)- 2
JKNC- 2
JMM- 2
RSP- 1
BADVP- 1
KC- 1
MDMK- 1
RLTP- 1

एनडीए में किस पार्टी को कितनी सीटों पर बढ़त…
बीजेपी- 237
TDP- 16
JDU- 14
LJPRV- 5
SHS- 5
JDS- 2
JSP- 2
RLD- 2
AGP- 1
AJSUP- 1
HAM (S)- 1
NCP- 1
PMK- 1
UPPL- 1