बंगाल की अत्याचारी सरकार को सबक सिखाएगी जनता : नित्यानंद राय

– बंगाल विजय अभियान में डटे केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, 3 दिन के प्रवास पर पहुंचे गंगासागर

-कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की, बढ़ाया उत्साह, साथ में बैठकर खाना खाया

– सागर विधानसभा (132) से भाजपा प्रत्याशी बिकास कामीला के लिए क्या प्रचार, शाम को धार्मिक आयोजन में हुए शामिल

विजय मिश्र (उदय भूमि)
गंगासागर (पश्चिम बंगाल)।
पश्चिम बंगाल फतह अभियान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने ऐड़ी-चोटी का जोर लगा रखा है। इसी अभियान में साउथ 24 परगना क्षेत्र में भाजपा की स्थिति मजबूत बनाने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय शनिवार को 3 दिन के प्रवास पर गंगा सागर पहुंचे।

गंगासागर प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ता की झोपड़ी में प्रवेश करते केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय

उन्होंने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और सागर विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी बिकास कामीला के लिए के लिए प्रचार किया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता उत्साहित हैं और पश्चिम बंगाल की जनता ममता बनर्जी की अत्याचारी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए तैयार बैठी है।

गंगासागर प्रवास के दौरान भाजपा कार्यकर्ता का कुशलक्षेम पूछते की केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय। साथ में मौजूद भाजपा के प्रवासी प्रभारी मान सिंह गोस्वामी।

पश्चिम बंगाल के सुदूर क्षेत्र में समुद्र तट पर स्थित सागर द्वीप में भाजपा की स्थिति को जांचने-परखने और पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल ऊंचा करने के लिए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय पहुंचे हैं। नित्यानंद राय शनिवार की

पश्चिम बंगाल मैं भाजपा को मजबूत करने के लिए गंगासागर क्षेत्र में प्रवास के लिए पहुंचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय।

सुबह गंगा सागर द्वीप पहुंचे। तीन दिवसीय प्रवास के पहले दिन गंगा सागर क्षेत्र में उन्होंने कई बैठकें की और बूथ लेवल के कार्यकर्ताओं के साथ बातचीत कर धरातल की स्थिति पढ़ने के साथ कार्यकर्ताओं का जोश भी बढ़ाया। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कार्यकर्ताओं के साथ न सिर्फ खाना खाया बल्कि उनके घर पर भी पहुंचे। केंद्रीय गृह राय को अपने

पश्चिम बंगाल प्रवास के दौरान काकद्वीप से कुचबेरिया बैजल (स्ट्रीमर) में बैठकर जाते नित्यानंद राय एवं मान सिंह गोस्वामी।

बीच में पाकर कार्यकर्ताओं का जोश दोगुना हो गया। वैसे तो पूरा दक्षिण बंगाल तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) का गढ़ माना जाता है, लेकिन साउथ 24 परगना को एक तरह से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी भी अपना दुर्ग की तरह मानती हैं। साउथ 24 परगना में टीएमसी ने अब तक जबरदस्त प्रदर्शन किया है। पिछले लोकसभा चुनाव में भी टीएमसी का वहां सबसे अच्छा प्रदर्शन रहा। पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो उत्तर बंगाल में भाजपा ने काफी अच्छा परफार्म किया।

गंगासागर प्रवास के दौरान पार्टी कार्यकर्ताओं से चुनाव की स्थिति को लेकर चर्चा करते केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय।

लेकिन कोलकाता एवं साउथ 24 परगना में उसका प्रदर्शन कमजोर रहा है। इसलिए इस बार भाजपा द्वारा इस क्षेत्र में खूब मंथन किया जा रहा है और आम कार्यकर्ताओं के साथ-साथ जनता से भी डायरेक्ट संवाद स्थापित किया जा रहा है।
संगठन को मजबूत बनाने में सबसे चतुर खिलाड़ी माने जाने वाले सुनील बसंल के नेतृत्व में जहां भाजपा संगठन को पूरी तरह से मजबूत करने में जुटी है, वहीं केंद्रीय मंत्री कार्यकर्ताओं के बीच में जाकर जोश बढ़ाने के साथ मौके की स्थिति भी

केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के स्वागत के लिए कुचबेरिया जेटी पर मौजूद भाजपा गंगासागर क्षेत्र के कार्यकर्ता एवं पार्टी पदाधिकारी।

परख रहे हैं। गंगा सागर क्षेत्र के मथुरापुर लोक सभा में 7 विधान सभा क्षेत्र आते हैं। जिनका प्रवासी प्रभारी मानसिंह गोस्वामी को बनाया गया है। सुनील बंसल के निर्देशन में मानसिंह गोस्वामी ने सागर क्षेत्र में भाजपा की बूथ लेवल तक की टीम को मजबूती के साथ खड़ा किया है। इस क्षेत्र को फतह करना भाजपा के लिए सबसे बड़ी चुनौती है। पूर्व में जहां

भोजन ग्रहण करते केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, मथुरापुर लोकसभा प्रभारी मानसिंह गोस्वामी, सागर विधानसभा क्षेत्र प्रभारी अमित सिंह।

इस क्षेत्र में संगठन लेवल पर प्राधिकारी नहीं थे वही अब यहां पर हर बूथ पर पार्टी ने कार्यकर्ताओं की फौज खड़ी कर दी है। यहां भाजपा का टीएमसी से सीधा मुकाबला है। आम जनता में भी भाजपा के प्रति रुझान बढ़ा है और संभव है कि यहां भाजपा कई सीटें जीतने में सफल हो जाए। सागर विधान सभा सीट पर भी भाजपा की स्थिति अच्छी है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भी साउथ 24 परगना के क्षेत्र को भाजपा के खेमे में लाने के लिए पूरी मेहनत कर रहे हैं। पूर्व में भी

गंगासागर क्षेत्र स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के लिए मौजूद भाजपा कार्यकर्ता।

वह यहां आकर भाजपा कार्यकर्ताओं से संवाद करते रहे हैं। इसी कड़ी में शनिवार (13 मार्च) को 3 दिन के प्रवास पर वह गंगासार पहुंचे। कचुबेरिया जेटी पर कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय मंत्री का जोरदार स्वागत किया इसके बाद वह काफिले के साथ पार्टी कार्यालय पहुंचे और वहां मंडल पदाधिकारियों के साथ बैठक की। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री को अपने बीच पाकर  कार्यकर्ताओं में ऊर्जा का संचार हुआ। इस दौरान केन्द्रीय मंत्री ने कार्यकर्ताओं के बीच बैठकर भोजन किया। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा को लोगों ने दिल में बसाया है और अत्याचारी ममता बनर्जी की सरकार से तंग

भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ संवाद करते केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय।

आ चुके है। डर दिखाकर जो लोगों को डराने का प्रयास किया गया है, उसका कोई असर नही होने वाला है। अब मतदाता ही ममता बनर्जी को डराने का काम करे रहें है। उन्होने सभी कार्यकर्ता एवं बूथ लेबल एजेंट से कहा वह अपने क्षेत्र में पूर्ण रूप से सक्रिय रहें, किसी भी स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें। बैठक के दौरान केन्द्रीय गृहमंत्री के साथ मथुरापुर लोकसभा पश्चिम बंगाल (गंगा सागर क्षेत्र) के प्रवासी प्रभारी मान सिंह गोस्वामी, सागर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी अमित सिंह, सागर विधानसभा के प्रत्याशी बिकास कामिला, मिलन कुमार दास विधानसभा कनविनर, अरूप दास, समीर बारीक, नीलम दास, नंदलाल आदि मौजूद रहे।