पश्चिमी बंगाल में डटे केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय

-साउथ 24 परगना के पाथर प्रतिमा विधानसभा क्षेत्र में की जनसभा, कार्यकर्ताओं के साथ की बैठक 

विजय मिश्र (उदय भूमि)
साउथ 24 परगना (पश्चिम बंगाल)। पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के दुर्ग को ध्वस्त करने के लिए भाजपा के दिग्गज कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। पश्चिम बंगाल प्रवास के दूसरे दिन रविवार को केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने साउथ 24 परगना क्षेत्र में चुनाव प्रचार किया। पाथर प्रतिमा विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी आशित हल्दर के समर्थन में जनसभा की और दोपहर में पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर बूथ लेवल की तैयारियों का जायजा लिया। लोगों को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि ममता दीदी की टीएमसी जाने वाली है और भाजपा आने वाली है। जनता ऐसी पार्टी का कतई समर्थन नहीं करेंगी जो आपस में लड़ाती हो और अपने फायदे के लिए केंद्र सरकार से नफरत करती हो। पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस की सरकार द्वारा जय श्री राम के नारे का अपमान किया जाता है। ममता दीदी को राम नाम के उद्घोष से नफरत हैं। ममता दीदी मेरी आपसे प्रार्थना है कि जय श्रीराम बोलना सीखो। अयोध्या में सालों बाद भगवान श्रीराम का मंदिर बनने वाला है और इससे ममता नाराज हैं।

जनता ऐसी पार्टी का कतई समर्थन नहीं करेंगी जो आपसी में लड़ाती हो और अपने फायदे के लिए केंद्र सरकार से नफरत करती हो। कोई भी देशभक्त पार्टी में एक मिनट के लिए भी नहीं रह सकेगा जिसने जय श्री राम नारे का अपमान किया हो। ममता दीदी को राम नाम के उद्घोष से नफरत हैं। उन्होंने कहा कि ममता दीदी मेरी आपसे प्रार्थना है कि जय श्रीराम बोलना सीखो। अयोध्या में सालों बाद भगवान श्रीराम का मंदिर बनने वाला है और इससे ममता नाराज हैं।नित्यानंद राय ने कहा कि पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी जीत का परचम लहराएगी। बंगाल की जनता ने ममता बनर्जी की सरकार को गिराने का मन बना लिया है। बंगाल की जनता भ्रष्टाचार, अराजकतावाद से निजात पाना चाहती है, इसलिए दीदी की सरकार को प्रदेश से हटाना चाहती है। पश्चिम बंगाल में ममता के नीचे से जमीन खिसक चुकी है। बंगाल की जनता ममता दीदी की सरकार को बदलना चाहती है और भाजपा की सरकार बनाना चाहती है। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने कहा कि बंगाल में लोग तुष्टीकरण की राजनीत से छुटकारा पाना चाहते हैं। लोगों को विश्वास है कि बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी। मथुरापुर लोकसभा (गंगा सागर क्षेत्र) के प्रवासी प्रभारी मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस और दीदी लाश पर राजनीति करती आई है। राज्य में भाजपा की सरकार बनेगी और बंगाल को सोनार बांग्ला बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि 34 वर्ष वाममोर्चा और 10 वर्ष तक तृणमूल ने शासन किया, यहां की जनता दोनों के कुशासन से ऊब चुकी है। मान सिंह गोस्वामी ने कहा कि जो लोग भगवान राम व हिदू धर्म का अपमान करते हैं, उन्हें जनता सबक सिखाएगी। इस दौरान नंदलाल, तापस नईया, बिधन, बूथ अध्यक्ष बब्लू मैथि आदि मौजूद रहे।