GDA – औद्योगिक भूखंड पर प्लॉटिंग, जीडीए ने कार्रवाई की

GDA – गाजियाबाद। ट्रांस हिंडन क्षेत्र में औद्योगिक भूखंड पर प्लॉटिंग की शिकायत मिलने पर GDA ने शुक्रवार को सख्त कार्रवाई की। प्रवर्तन दल की टीम ने मौके पर जाकर अवैध निर्माण को ढहा दिया। मोहन नगर पर पाल ढाबे के नजदीक औद्योगिक भूखंड पर प्लॉटिंग की जा रही थी। GDA उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश को इस संबंध में शिकायत मिली। उन्होंने प्रवर्तन दल के अधिकारियों को तत्काल सख्त कार्रवाई करने के आदेश दिए थे। GDA प्रवर्तन जोन-6 के प्रभारी ओएसडी सुशील कुमार चौबे ने बताया कि अर्थला के सामने मोहननगर में पाल ढाबे से आगे खसरा नंबर-178,179 में इंडस्ट्रीयल प्लॉटिंग को रोकने के बाद अवैध निर्माण को जेसीबी मशीन से ध्वस्त किया गया। प्रवर्तन जोन-6 के सहायक अभियंता लवकेश कुमार, अवर अभियंता गोपाल शर्मा, कमलदीप ने जीडीए पुलिस की मौजूदगी में ध्वस्त कराया।

GDA Action
GDA Action

वहीं, GDA प्रवर्तन जोन-2 के प्रभारी ओएसडी संजय कुमार ने बताया कि अवर अभियंता योगेंद्र कुमार, योगेंद्र कुमार वर्मा, चंद्रप्रकाश शर्मा, रामरूप सिंह चौहान, GDA पुलिस की मौजूदगी में मुरादनगर क्षेत्र में अवैध रूप से की जा रही प्लाटिंग के चलते प्लॉट का अवैध निर्माण रूकवाया गया। ओएसडी संजय कुमार ने बताया कि मुरादनगर क्षेत्र में दिल्ली-मेरठ हाइवे के पास एचआरआईटी कॉलेज दुहाई के पीछे और डीपीएस स्कूल के सामने शिवाजीत एवं रंजीत द्वारा प्लॉट में अवैध निर्माण करने के दौरान मौके पर निर्माण को रूकवाया गया। वहीं, असलम और असलम पुत्र औसाफ द्वारा पाईप लाइन रोड, हाजी अनवर उलहक उर्फ मुन्ना, अनिल त्यागी, हाजी इकबाल द्वारा पाईप लाइन रोड के पास अवैध रूप से प्लॉट में किए जा रहे अवैध निर्माण को टीम के साथ रूकवाया गया। GDA सचिव संतोष कुमार राय ने बताया कि GDA द्वारा अवैध निर्माण को रोकने के लिए प्रवर्तन प्रभारियों का दिन एवं कार्यक्रम नियत किया गया हैं। अवैध निर्माण पर अंकुश लगाने के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के आदेश दिए गए हैं।