अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियां जोरों पर

नेपाल मारवाड़ी ब्राह्मण सेवा संघ ने भी न्यौता स्वीकारा, 15 व 16 अगस्त को शिरकत करेंगे प्रतिनिधि

पूणे। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक की तैयारियां जोर-शोर पर चल रही हैं। इसी क्रम में नेपाल मारवाड़ी ब्राह्मण सेवा संघ काठमांडू नेपाल की कार्यकारिणी की मीटिंग काठमाडू में आयोजित की गई। इस दौरान अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के संबंध में विस्तार से विचार-विमर्श किया गया। ब्राह्मण सेवा संघ के प्रतिनिधियों ने उक्त बैठक में हिस्सा लेने का निर्णय लिया। दरअसल नेपाल मारवाड़ी ब्राह्मण सेवा संघ को बैठक का न्यौता देने के लिए खुद अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र पिछले दिनों काठमाडू पहुंचे थे।

आखिल भारतवर्षीय ब्राहम्ण महासभा के महामंत्री तरुण मिश्र ने बताया कि संगठन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक 15 एवं 16 अगस्त को आयोजित की जानी है। इस बैठक में ब्राह्मण समाज से संबंधित अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी। बैठक के सिलसिले में तरुण मिश्र काफी समय से देश-विदेश में भ्रमण कर रहे हैं। नेपाल मारवाड़ी ब्राह्मण सेवा संघ के अध्यक्ष बजरंग लाल पारिख ने बताया कि ब्राह्मण महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में जाने का निर्णय लिया गया है। इसके अलावा संगठन के पदाधिकारियों का सम्मान भी किया जाएगा। उन्होंने बताया कि ब्राह्मण समाज के हित में एकजुट होकर कार्य करने की जरूरत है।

बैठक में पूर्व अध्यक्ष अनिल शर्मा समेत विभिन्न पदाधिकारी मौजूद रहे। उधर अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के महामंत्री तरुण मिश्र से पत्रकारों ने बिहार के मौजूदा राजनीतिक हालात पर सवाल पूछा। जवाब में तरुण मिश्र ने कहा कि मैं किसी राजनीतिक दल का अधिकृत प्रवक्ता नहीं हूं। फिर भी यह कहना चाहूंगा कि मतदाताओं की भावनाओं का ख्याल रखा जाना चाहिए। इस प्रकार के घटनाक्रम से मतदाताओं को ठेस पहुंचती है। लोकतंत्र भी कमजोर होता है। यानी कम शब्दों में तरुण मिश्र ने बड़ी बात कह डाली।