100 खरीदारों को मिली आशियाने की चाबी

ग्रेटर नोएडा। सुपरटेक ग्रुप द्वारा अपकंट्री प्रोजेक्ट यमुना एक्सप्रेस-वे पर कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दरम्यान 100 नागरिकों को आशियाने की चाबी सौंपी गई। चाबी मिलने के बाद खरीदारों के चेहरे पर मुस्कान नजर आई। कंपनी प्रबंधन का दावा है कि वह कोविड-19 लॉक डाउन के बाद से निरंतर फ्लैटों का कब्जा दे रहा है। सुपरटेक ग्रुप के चेयरमैन आर.के. अरोड़ा ने बताया कि अपकंट्री प्रोजेक्ट को लोकेशन का काफी लाभ मिला है। इस प्रोजेक्ट के पास 2 यूनिवर्सिटी हंै। इसके अलावा नाइट सफारी भी नजदीक है। कोविड-19 वैश्विक महामारी के बाद कंपनी के निर्माण कार्य में काफी तेजी आई है। इसके तहत अपकंट्री प्रोजेक्ट के 4 टावर बी-1, बी-2, ई-1 और ई-2 के लगभग 100 नागरिकों को शनिवार को उनके फ्लैटों का पजेशन दिया गया। कंपनी के निदेशक पीके गोयल ने कहा कि प्रोजेक्ट में रहने वालों की सुविधा के लिए स्वीमिंग पूल, क्लब और शॉपिंग कंपलेक्स की सुविधा भी दी गई है। यहां का वातावरण भी रेजीडेंट्स को खूब भा रहा है।