IIA ने धूमधाम से मनाया स्वतंत्रता दिवस

चेयरमैन प्रमोद गुप्ता ने कहा हम स्वतंत्र भारत के ऐतिहासिक काल को देख रहे हैं। जिनमें भारत प्रगति की नई ऊंचाई छू रहा है। बड़ी कुर्बानियॉ देकर मिली आजादी को संजोने संवारने की जिम्मेदारी अब हमारे युवा नौजवानों के कन्धों पर है।

नोएडा। इंडियन इंडस्ट्रीयल एसोसिएशन (आईआईए) ग्रेटर नोएडा चैप्टर द्वारा 76वां स्वतंत्रता दिवस का आयोजन आईआईए ऑफिस सूरजपुर पर किया गया। इस राष्ट्रीय पर्व पर 50 से अधिक सदस्यों ने भाग लिया। संस्था के वरिष्ठ सदस्य बीआर भाटी, राजीव सूद, विशारद गौतम, चेयरमैन जितेंद्र राणा, अमित शर्मा द्वारा ध्वजारोहण किया गया। सभी ने इस पर्व के बारे में बताया और कहा कि सभी मिल-जुलकर देश की तरक्की मे योगदान करें। देश की एकता एवं अखंडता को बनाए रखने के लिए भी हरसंभव सहयोगे दें।

चेयरमैन प्रमोद गुप्ता ने कहा हम स्वतंत्र भारत के ऐतिहासिक काल को देख रहे हैं। जिनमें भारत प्रगति की नई ऊंचाई छू रहा है। बड़ी कुर्बानियॉ देकर मिली आजादी को संजोने संवारने की जिम्मेदारी अब हमारे युवा नौजवानों के कन्धों पर है।
उन्होंने कहा हमारे पूर्वजों ने हमें आजाद भारत की सौगात दी है, हम सभी का कर्तव्य है कि इस राष्ट्र का भविष्य भी उज्जवल करें। यह आजादी हमें बड़ी कुर्बानियां देकर मिली हैं, युवाओं का कर्तव्य है कि इसे संजो कर रखें।
इस अवसर पर आईआईए के चेयरमैन प्रमोद गुप्ता, सरबजीत सिंह, पीपी शर्मा, मनोज सरिदना, मंजुला मिश्रा, जगदीश, शोएब अहमद, शिशुपम त्यागी आदि मौजूद रहे।