तरुण मिश्र ने सांसद डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात की

गौतमबुद्ध नगर में ब्राह्मण समाज के उत्थान पर जोर

नोएडा। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र ने गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व मंत्री संस्कृति एवं पयर्टन विभाग डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात की। इस दरम्यान विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। तरुण मिश्र ने कहा कि जनपद गौतमबुद्ध नगर में ब्राह्मणों की संख्या काफी अधिक हैं। ऐसे में ब्राह्मणों के उत्थान के लिए उचित कदम उठाए जाने की जरूरत है।

सांसद डॉ. शर्मा ने इस मामले में समुचित प्रयास किए जाने का भरोसा दिलाया। इसके अलावा सांसद डॉ. शर्मा को 17 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाले ब्राह्मण सम्मेलन के विषय में भी अवगत कराया गया। अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा के राष्ट्रीय महामंत्री तरुण मिश्र निरंतर भ्रमणशील हैं। वह देश-विदेश का दौरा कर रहे हैं। ऐसे में वह ब्राह्मण समाज को संगठित करने और विभिन्न समस्याओं के निराकरण पर जोर दे रहे हैं। इसी सिलसिले में तरुण मिश्र ने अब जनपद गौतमबुद्ध नगर के सांसद एवं पूर्व मंत्री डॉ. महेश शर्मा से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में वर्तमान में ब्राह्मणों की उपेक्षा हो रही है या ऐसा माहौल बना दिया गया है। इससे ब्राह्मण समाज बेहद चिंतित है।

उन्होंने कहा कि गौतमबुद्ध नगर में ब्राह्मणों की संख्या काफी अधिक है। उन्हें एकजुट कर समस्याओं का निदान कराया जाना चाहिए। तरुण मिश्र ने सांसद डॉ. शर्मा को अवगत कराया कि अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण महासभा द्वारा लखनऊ में 17 अक्टूबर को ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। सम्मेलन के दौरान ब्राह्मण समाज से जुड़े मुद्दे को गंभीरता से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि सांसद डॉ. महेश शर्मा के साथ मुलाकात सार्थक रही। उन्होंने ब्राह्मण समाज के हित में हरसंभव प्रयास करने का वादा किया।