छात्रवृत्ति आवेदन: अल्पसंख्यक बच्चियों के लिये छात्रवृति की अंतिम तिथि 15 तक बढ़ी

नई दिल्ली/ गाजियाबाद। मौलाना आज़ाद एजूकेशन फांउडेशन ने बेगम हज़रत महल राष्ट्रीय छात्रवृत्ति योजना में अल्पसंख्यक विद्यार्थियों के लिए भारत सरकार एवं राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक समुदाय ( मुस्लिम, ईसाई, सिक्ख, जैन, बौद्ध, पारसी) विद्यार्थियों के लिए प्री मैट्रिक, पोस्ट मैट्रिक एवं मेरिट कम मींस छात्रवृत्ति वर्ष 2021-22 आवेदन की अंतिम तिथि 15 दिसंबर तक बढ़ाई गई है। इसके लिये गत कक्षा में 50 फिसदी अंकों की अनिवार्यता में भी छूट दी गई है। फांउडेशन के उपाध्यक्ष सरदार एसपी सिंह ने बताया कि कल फांउडेशन के दिल्ली कार्यालय पर सम्पन्न हुई 137वीं गवर्निंग बाड़ी व 84वीं जनरल बाड़ी की मीटिंग में यह निर्णय लिया गया। फांउडेशन के अध्यक्ष व केन्द्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की राज्यसभा में व्यस्तता के चलते बैठक की अध्यक्षता उपाध्यक्ष सरदार एसपी सिंह ने की। श्री सिंह ने बताया कि केन्द्रीय मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी के मार्गदर्शन में इस बार दो लाख नब्बे हजार बच्चियों को छात्रवृत्तियां देने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें फांउडेशन कक्षा नौ व दस की बच्चियों को पांच-पॉच हजार रुपए व कक्षा ग्यारह व बारह की बच्चियों को छह-छह हजार रुपये सालाना आनलाइन सीधे उनके खाते में देता है। बैठक में इसके लिये प्राप्त आवेदनों को सत्यापित करने के डीएनओ और स्कूल प्रिंसिपल से अनुरोध किया गया। बैठक में फांउडेशन द्वारा स्वच्छता व स्वास्थ्य पर जागरूकता के लिए सेमिनार कराने पर व अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर भी चर्चा हुई। उल्लेखनीय है कि फांउडेशन केन्द्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी के नेतृत्व में हुनरहाट व अन्य कौशल विकास योजनाओं द्वारा भी युवाओं व महिलाओं के सशक्तिकरण को प्राथमिकता दे रहा है और उनको रोजगार के लिए बड़ा प्लेटफॉर्म उपलब्ध कराकर आत्मनिर्भर बना रहा है। अगला हुनरहाट दिसम्बर में सूरत व नई दिल्ली में आयोजित होगा। बैठक में फांउडेशन के सचिव एसपी सिंह तेवतिया, कोषाध्यक्ष शाकिर अंसारी, जाफरीन मेहजबीन, अशरफ, सलीम खान, जाहिद हुसैन आदि सहित अन्य सम्बंधित अधिकारी भी शामिल रहे।