बरेली। उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के आवाह्न पर महिला दिवस पर लखनऊ में लड़की हूँ लड़ सकती हूं के अभियान के अंतर्गत महिला मार्च का आयोजन किया गया।जिसमें शामिल होने के लिए महानगर कांग्रेस कमेटी के बैनर तले एवं महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में 1 बस भरकर एवं गाड़ियों से महिलाओं को लखनऊ ले जाया गया। बरेली से बड़ी संख्या में महिलाओं ने लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया।
प्रियंका गांधी ने बताया कि कांग्रेस ने चुनाव से इतर महिला सशक्तिकरण पर जोर दिया है, जिससे महिलाओं को राजनीति में आने के अवसर तैयार हो सके। उत्तर प्रदेश की राजनीति में अभी तक महिलाओं की भागीदारी कम मात्रा में थी किंतु कांग्रेस ने महिलाओं को टिकट में 40% भागीदारी सुनिश्चित की,जिससे प्रदेश की महिलाओं में राजनीतिक जज्बा उत्पन्न हुआ।
महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया पूरे प्रदेश से हजारों की संख्या में महिलाओं ने भाग लिया जिससे महिलाओं में राजनीति के प्रति जज्बा जाग्रत हुआ है, निश्चित रूप से यह अभियान अब कांग्रेस पार्टी पूरे देश में चलाएगी और महिलाओं को सशक्त बनाने का कार्य करेगी।आज के कार्यक्रम ने स्पष्ट कर दिया है कांग्रेस पार्टी चुनाव में अलग सामाजिक मुद्दों पर भविष्य में लड़ेगी। कार्यक्रम में विजय मौर्य, योगेश जौहरी, तबरेज खां, पारस शुक्ला उपस्थित रहे।
















