किसान 20 अक्टूबर की महापंचायत को सफल जुटाने में लगे

 

उदय भूमि ब्यूरो
मोदीनगर। समान मुआवजा की मांग को लेकर किसानों का तहसील पर धरना शनिवार को भी जारी रहा। उधर किसान इसी मुद्दे को लेकर 20 अक्टूबर को धरना स्थल पर होने वाली महापंचायत को सफल बनाने में किसान नेता जी जान लगे हैं। आंदोलन के संयोजक एवं पूर्व जिला पंचायत सदस्य बबली गुर्जर एवं सतीश राठी ने संयुक्त रूप से बताया कि आज किसानों को दस्तावेज लेखक एसोसिएशन उत्तर प्रदेश ने अपना पूर्ण समर्थन दिया और तहसील के समस्त एडवोकेट एवं दस्तावेज लेखकों ने घोषणा की कि 20 तारीख को किसानों की महापंचायत के समर्थन में तहसील में पूर्ण रूप से कार्य बंद रखा जाएगा। बबलू गुर्जर सतीश राठी ने बताया कि महापंचायत को लेकर कई राजनीतिक एवं सामाजिक एवं किसान संगठनों से संपर्क किया जा रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की है कि कई बड़े नेता महापंचायत में पहुंचेंगे। धरने को संबोधित करने वालों में मुख्य रूप से मनोज शर्मा चेयरमैन पतला, राकेश उपाध्याय, सुनील प्रधान, रविंद्र त्यागी, प्रदीप शर्मा, रणबीर दहिया, अनिल चौधरी, हाजी अल्ताफ, गफ्फार खान, महबूब अली, दलवीर नेताजी, महेश प्रधान, भोले राम शर्मा, वीरेंद्र भोजपुर, रामवीर मास्टर, कर्म सिंह व सत्रजीत प्रमुख आदि ने संबोधित किया। सगीर कलछीना की अध्यक्षता में अनशन पर बैठने वालों में देवेंद्र चौधरी प्रथम गढ़, संग्राम सिंह मुरादाबाद, ओमकार अमराला व चेतन विक्रम गुर्जर रहे।