डॉ सपना बंसल जोश और विचारों में सर्वोच्च तो वाणी में ओजस्वी सुषमा स्वराज है : अनिल अग्रवाल

उदयभूमि
गाजियाबाद। आसान नहीं होता एक महिला होने के बावजूद पुरुष प्रधान समाज में विद्रोही बनकर अमर हो जाना। आसान नहीं होता एक महिला के लिए एक साम्राज्य के खिलाफ खड़ा हो जाना। वैश्य समाज के लिए गर्व का विषय है कि हमारे समाज की एक महिला जो जोश और विचारों में झांसी की महारानी लक्ष्मीबाई है तो वाणी में ओजस्वी सुषमा स्वराज है और वह है दिल्ली यूनिवर्सिटी की वरिष्ठ प्रोफेसर डॉ सपना बंसल। डॉ सपना बंसल हमारे अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन जिला गाजियाबाद एवं महानगर गाजियाबाद की चेयरपर्सन हैं। डॉ सपना बंसल ने पिछले 6 माह में आईवीएफ की सभी मीटिंग्स का सफल संचालन भी किया है। हर मीटिंग की रूप रेखा से लेकर माननीय मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, देश के केंद्रीय मंत्री राज्य स्तर के मंत्री ,सांसद ,विधायक, देश के उच्च शिक्षाविद, यूनिवर्सिटी के वाईस चांसलर, उद्योगपति, व्यापारी, सरकारी प्रशासनिक अधिकारियों में ऐसा सामंजस्य स्थापित किया है कि आज हमारे देश का हर वैश्य डॉ सपना बंसल जी के वैश्य समाज का होने पर गर्वित है। सोमवार को अग्रसेन महाराज की भजन संध्या को जिस बखूबी से 3 घंटे से अधिक तक सभी उपस्थित सदस्यों और सैकड़ों लोग जो फेस बुक पर लाइव बांधे रखा। वह अन्य लोगो के लिए उदाहरण बन गया है। ऐसी प्रतिभा की धनी डॉ सपना बंसल को हम अंतराष्ट्रीय वैश्य फेडरेशन गाजियाबाद के सभी पदाधिकारी और सदस्य उनका हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त करते हैं। परम पिता परमेश्वर से प्रार्थना भी करते हैं कि आने वाले समय में वो हमारे देश का भी प्रतिनिधित्व करें।