बाबूगढ़ छावनी से बीबी नगर मार्ग का होगा चौड़ीकरण

उदय भूमि ब्यूरो
हापुड़।
अब वह दिन दूर नहीं जब आप बाबूगढ़ छावनी से बीबीनगर तक के लिए फर्राटा भर सकेंगे आज सदर विधायक विजयपाल आढ़ती द्वारा लखनऊ में उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से मुलाकात कर इस रास्ते के चौड़ीकरण की समस्या रखी। जिसके लिए उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने इस सड़क के चौड़ीकरण के लिए आश्वासन दिया है। तथा कहा है कि शीघ्र ही इस सड़क का कायाकल्प हो जाएगा। इस सड़क के चौड़ीकरण से हापुड़ जनपद और जनपद बुलंदशहर को आवागमन आसान हो जाएगा। इस इस सड़क की मरम्मत तथा चौड़ीकरण के लिए काफी दिनों से इस सड़क पर बसने वाले गांव के लोग जनप्रतिनिधियों से गुहार लगा रहे थे। क्षेत्र के ग्रामीणों की समस्या को दृष्टिगत रखते हुए विधायक विजयपाल आढ़ती द्वारा लखनऊ में केशव प्रसाद मौर्य से मिलकर निर्माण के लिए प्रस्ताव रखा। विधायक विजयपाल आढ़ती ने बताया कि दोयामी धनोरा वजीरपुर मार्ग का भी निर्माण होगा कथा विधानसभा की कई अन्य टूटी-फूटी सड़कों को भी शीघ्र बनवाया जाएगा। इससे आसपास के लोगों को आवागमन सुलभ हो जाएगा।