नगर आयुक्त ने श्रमदान कर तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का किया शुभांरभ

46 तालाबों का कार्य पूर्ण कर तालाबों का नगर निगम ने बदला स्वरूप

गाजियाबाद। शहर में तालाबों के सौंदर्यीकरण का काम जोरों पर चल रहा है। इसके मद्देनजर नगरायुक्त ने शुक्रवार को सदरपुर गांव में एक और तालाब के सौंदर्यीकरण का शुभारंभ किया। उन्होंने वहां श्रमदान भी किया। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा तालाब की सफाई स्वयं की गई। इसके अलावा उन्होंने कविनगर जोन स्थित तालाबों की सफाई व्यवस्था का जायजा भी लिया गया। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर के नेतृत्व में गाजियाबाद में 46 तालाबों को चयनित कर उनकी साफ -सफाई एवं मरम्मत का काम कराया जा रहा है, जिसमें से 25 तालाबों पर कार्य सुचारू रूप से चल रहा है। जुलाई माह तक 46 तालाबों का कार्य पूर्ण कर तालाबों को सुंदर स्वरूप देकर गांव की जनता को उपहार के रूप में सौंपा जाएगा। नायफल, बियाना, महरौली, मकनपुर, बम्हेटा, सदरपुर, सीकरोड, रहीसपुर व अन्य गांवों में स्थित तालाबों की सफाई लगभग पूर्ण कराई जा चुकी है। नगरायुक्त द्वारा अवगत कराया गया कि जल्द यह स्थल शहरवासियों के लिए पर्यटक स्थल बन जाएंगे, जिससे गांव की लोकप्रियता को भी बढ़ावा मिलेगा। ग्रामीण क्षेत्र के निवासी व पार्षदों द्वारा इस प्रकार तालाबों की देखभाल साफ-सफाई के कार्य को देखकर मेयर आशा शर्मा ने नगर निगम टीम व सभी पार्षदों का धन्यवाद जताया है। बता दें कि शहर को साफ-सुथरा बनाए रखने के लिए नगर निगम हरसंभव कोशिश कर रहा है। इसके लिए पार्षदों व जनता का सहयोग भी लिया जा रहा है। इस कवायद के सकारात्मक परिणाम भी सामने आने लगे हैं। गांव नायफल,बयाना,मकनपुर,महरौली,शाहपुर-बम्हैटा, रईसपुर आदि गांवों के तालाब की सफाई लगभग पूरी करार्ई जा चुकी हैं। गांवों में तालाबों की सफाई कार्य ग्रामीणों और क्षेत्रीय पार्षद के सफाई कार्य को देखकर मेयर आशा शर्मा ने नगर निगम टीम और पार्षदों का धन्यवाद प्रकट किया।