एयरपोर्ट पर पाकिस्तान की इंटरनेशनल बेइज्जती

कर्जा न चुकाने पर मलेशिया ने जब्त किया विमान

नई दिल्ली। दोस्त मलेशिया ने पाकिस्तान की जबरदस्त बेइज्जती कर डाली है। बकाया का भुगतान नहीं करने पर मलेशिया ने पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस के यात्री विमान को जब्त कर लिया है। क्वालालंपुर एयरपोर्ट पर विमान के चालक दल और यात्रियों को जबरन उतार दिया गया। विरोध करने पर कोई सुनवाई तक नहीं की गई। इस घटना से पाकिस्तानी की अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छीछालेदर हो गई है। इसके पहले सऊदी अरब भी पाकिस्तान को झटका दे चुका है। पाकिस्तान की सरकारी विमानन कंपनी पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स के बोइंग-777 यात्री विमान को मलेशिया द्वारा जब्त कर लिए जाने की खबर सामने आई है। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट का कहना है कि यह विमान लीज पर लिया गया था। रकम नहीं चुकाने पर विमान को जब्त किया गया है। क्वालालंपुर एयरपोर्ट पर विमान में सवार चालक दल और यात्रियों को जबरन उतार दिया गया। पाकिस्तानी न्यूज पेपर डेली टाइम्स की रिपोर्ट बताती है कि पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइन्स के पास कुल 12 बोइंग-777 विमान हैं। इन विमानों को अलग-अलग कंपनियों से समय-समय पर ड्राई लीज पर लिया गया था। निर्धारित शर्तों के अनुसार रकम न चुकाए जाने पर मलेशिया ने लीज पर दिए गए विमान को जब्त किया है। इस घटना से पाकिस्तान को जोर का झटका लगा है। बता दें कि इसके पहले सऊदी अरब ने इमरान खान सरकार से 3 अरब डॉलर वापस मांग लिए थे। बाद में पाकिस्तान सरकार ने चीन से कर्जा लेकर सऊदी अरब को भुगतान किया था। सऊदी अरब और मलेशिया से पाकिस्तान के कभी अच्छे संबंध थे, मगर गलत नीतियों कारण दोनों देश आज पाकिस्तान को पसंद भी नहीं कर रहे हैं। कश्मीर मुद्दे पर कभी पाकिस्तान का साथ देने वाले मलेशिया का मिजाज अब बदला-बदला नजर आता है। आतंकवाद के मुद्दे पर पूरी दुनिया में पाकिस्तान पहले से बदनाम है। इसके बावजूद वह खुद को सुधार नहीं रहा।