राम मंदिर निर्माण समर्पण निधि अभियान राम भक्तों ने किया दो लाख का दान

समाज के सहयोग से ही होगा भव्य श्रीराम मंदिर का निर्माण: मनोज गोयल

सबरी की तरह समर्पण निधि अभियान में लगे कार्यकर्ताओ का इंतजार कर रहें लोग

गाजियाबाद। रामनगरी अयोध्या में भव्य और दिव्य राम मंदिर निर्माण का श्रीगणेश हो चुका है। समाज के लोग सबरी की तरह समर्पण निधि अभियान में लगे कार्यकर्ताओं का इंतजार कर रहे हैं। जगह-जगह से फोन आ रहे हैं कि आप लोग मेरे मोहल्ले में कब आ रहे हैं। राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पण राशि देने हेतु पूरे देश में दलित व वंचित समाज के लोगों के बीच काफी उत्साह है। इसी कड़ी में रविवार को क्षेत्रीय पार्षद मनोज गोयल के नेतृत्व में राम मंदिर निर्माण निधि संग्रह अभियान सेक्टर 1 वैशाली एक्सप्रेस ग्रीन टावर में घर-घर जाकर चलाया गया।

अभियान में दो लाख रुपए की राशि दान के रूप में प्राप्त हुई। पार्षद मनोज गोयल ने प्रत्येक राम भक्त से इस राम काज के लिए बढ़-चढ़ कर आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि इसके लिए हमें सिर्फ निधि-दानी ही नहीं बल्क, समय-दानी भी चाहिए। उनका का कहना है कि देश की कम से कम आधी जनसंख्या को घर-घर जाकर श्री राम जन्मभूमि की ऐतिहासिक सच्चाई से अवगत कराएगी। श्री राम मंदिर निधि समर्पण अभियान के तहत देश के हर कोने तक पहुंचने की योजना बनाई है। राम मंदिर के निर्माण में विदेशी धन का उपयोग नहीं होगा, यह पूरी तरह से आम लोगों के योगदान से ही बनेगा। अयोध्या में राममंदिर के साथ-साथ 70 एकड़ भूमि में पुस्तकालय, संग्रहालय, सत्संग भवन सहित जो भी निर्माण किया जाएगा, हिंदू समाज के सहयोग से ही बनेगा। समाज पूरी तरह सक्षम है। इसमें सरकार से सहयोग नहीं लिया जाएगा। इस दौरान मोहित शर्मा, परवीन महेश्वरी, मिस्टर वर्ल्ड बॉडीबिल्डर से सम्मानित पारस गुप्ता, शिव प्रकाश चौहान, सुनील गुप्ता, तिलक खेड़ा, दीपक रोहिल्ला, सुधार पांडे, सृति झा, दुष्यंत गौतम, एलसी गुप्ता, शैलेंद्र गर्ग, प्रीति झा सहित अन्य क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।