गाजियाबाद। नगर निगम में 72वां गणतंत्र दिवस सोशल डिस्टेंसिंग के साथ धूमधाम से साथ मनाया गया। मेयर आशा शर्मा द्वारा गणतंत्र दिवस पर नगर निगम मुख्यालय में झंडा फहराया गया, कर्मठ करामचारियो को सम्मानित किया,नगर निगम स्थित गांधी जी का चरखा चलाया एवं गणतंत्र दिवस पर शपथ दिलाई।
तदुपरांत उन्होंने जवानों से सलामी ली और देश के शहीदों को भी नमन किया। उन्होंने कहा कि सभी अधिकारी व कर्मचारी सरकार द्वारा संचालित जनहित की योजनाओं का लाभ जन-जन को पहुंचाने के लिए कर्तव्यनिष्ठ होकर कार्य करें ताकि इन योजनाओं का लाभ जनता को मिल सके। वहीं इंस्फोर्समेंट टास्क फोर्स (ईटीएफ) के उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल दीपक सरन को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मन्नित किया गया।
इस दौरान अपर नगरआयुक्त प्रमोद कुमार, आरएन पाण्डेय, शिवपूजन यादव, जीएम जल योगेश श्रीवास्तव, चीफ इंजीनियर मोइनुद्दीन, उद्यान प्रभारी डॉ. अनुज सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मिथलेश, एग्जयूकेटिव इंजीनियर देशराज, आरके यादव, मनोज प्रभात, एएओ जेपी सिंह, एमएनएलपी अरूण सिंह, इंजीनियर अनिल त्यागी, देवी सिंह, श्याम सिंह, संजय गंगवार, योगेश कुमार, कपिल सिंह, उद्यान निरीक्षक दिनेश शर्मा समेत कई पार्षद एवं अधिकारी उपस्थित रहे।















