स्पॉट पर निगमकर्मी डेबिट कार्ड से कर सकेंगे टैक्स जमा
27 हैंड हेल्ड मशीन खरीदकर नगर निगम ने की केस-लेस टैक्स जमा करने की नई पहल
गाजियाबाद। नगर निगम में बकाया टैक्स जमा करने के लिए नागरिकों को अब निगम के चक्कर नही काटने पड़ेंगे। हाउस टैक्स जमा करने के दौरान कई बार लोगों को कैश नही होने पर काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। नागरिकों की सहूलियत के लिए नगर निगम ने 27 हैंड हेल्ड मशीन खरीदकर केस लेस टैक्स जमा करने की नई पहल की है। अब नगर निगम स्पॉट पर ही इन मशीनों के जरिए टैक्स की बिलिंग कर सकेगा। साथ ही डेबिट कार्ड से बकाया जमा कर इन मशीनों के जरिए जमा रसीद भी मौके पर ही दी जाएगी। शनिवार को मेयर आशा शर्मा ने नगर निगम के मुख्यालय में 27 हैंड हेल्ड मशीन का उद्घाटन करते हुए सिटी जॉन के तीन हाउस टैक्स मशीन द्वारा जमा किए। 
कैशलेस हाउस टैक्स जमा करने की मशीन डायरेक्ट संपत्ति कर के सॉफ्टवेयर इंटीग्रेटेड की गई। जिसकी ऑनलाइन रसीद प्राप्त होते ही मुख्य लेजर में स्वयं ही पोस्टिंग हो जाएगी। अभी तक नगर निगम प्रशासन की परेशानी थी कि वह जब बकाया टैक्स लेने के लिए फील्ड में जाते थे तो वह कैश लेकर ही जमा रसीद देते थे। मगर आज के आधुनिक दौर में हर मकान मालिक के पास डेबिट कार्ड है या फिर उसके पा के्रडिट कार्ड है। कई बार उनके पास कैश नहीं होने के कारण हाउस टैक्स जमा करने में परेशानी होती थी और डेबिट कार्ड से निगम में भुगतान नहीं हो पाता था। मगर अब नगर निगम ने नागरिकों की समस्या खत्म कर दी है। मेयर आशा शर्मा ने बताया की अब नागरिकों को हाउस टैक्स जमा करने के लिए परेशानियों का सामना नही करना पड़ेगा। नागरिकों की सहूलियत के लिए ही 27 मशीनों को खरीदा गया है। नगर निगम के प्रति जोन में 5-5 मशीनें दी जाएगी। इसके साथ ही अब नगर निगम स्पॉट पर ही इन मशीनों के जरिए टैक्स की बिलिंग कर सकेगा। साथ ही डेबिट कार्ड से बकाया जमा कर इन मशीनों के जरिए जमा रसीद भी मौके पर ही दे दी जाएगी। इस दौरान नगर निगम के कार्यवाहक नगर आयुक्त प्रमोद कुमार, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी डॉक्टर संजीव सिन्हा, जोनल प्रभारी मोहन नगर एसके गौतम, जोनल प्रभारी सुनील कुमार राय, जोनल प्रभारी हरि किशन गुप्ता, जोनल प्रभारी विजय नगर जोन बनारसीदास, जोनल प्रभारी सिटी जोन गजेंद्र कुमार एवं आईसीआई सीआई बैंक के प्रतिनिधि प्रियारंजन नायक, यूनिका शर्मा, ब्रह्म तिवारी, शिवेश सिंह उपस्थित रहे।
















