ब्रिज विहार में मेयर ने किया 3 करोड के निर्माण कार्यों का लोकार्पण

गाजियाबाद। ब्रिज विहार पार्षद पूनम त्यागी के वार्ड-68 में रविवार को मेयर आशा शर्मा ने 3 करोड़ रूपए के निर्माण कार्य का शुभांरभ किया। ब्रिज विहार बी ई एल गेट से कूड़ाघर होते हुए प्रवेश द्वार तक आरसीसी नाला एवं सीसी सड़क निर्मण, ब्रिज विहार डी-1 से पाल डेरी तक पाल डेरी से गुरुजी मैचिंग सेंटर तक आरसीसी नाला निर्माण, ब्रिज विहार डी-248 मदर डेयरी से डी-205 होते हुए बी ई एल गेट होते हुए डी-1 तक नाली एवं डेंस द्वारा सड़क सुधार कार्य, राधा कुंज में ई-60 से रेलवे फाटक तक डेंस द्वारा सड़क सुधार कार्य का लोकार्पण कर जनता को समर्पित किया।

मेयर की अध्यक्षता में हुई 15 वें वित्त की बैठक में मेयर ने ब्रिज विहार नाले के लिए 10 करोड की धनराशि पास कराया। जिसके लिए ब्रिज विहार वासियों ने मेयर आशा शर्मा को सम्मन्नित करने के लिए सभ का आयोजन किया। निर्माण कार्य होने से उत्साहित ब्रिज विहार वासियों ने मेयर एवं विधायक सुनील शर्मा का फूलों की माला पहनाकर आभार व्यक्त किया। मेयर ने कहा विगत कई वर्षों से उक्त नाले के बहुत परेशानी हो रही थी।

स्थानीय लोगो को गंदी हवा, केमिकल युक्त पानी, मिथेन गैस जैसी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा था और नाले से परेशान होकर निवासियों ने नाला संग्रह समिति भी बनाई हुई। जोकि समय-समय पर नाले पर कार्य करते, जिसके लिए स्थानीय पार्षद एवं जनता लगातार प्रयास कर रहे थे। मेयर ने प्रथम किश्त आते ही उक्त नाले के निर्माण एवं समाधान के लिए 10 करोड़ की राशि पास कराई। इस दौरान पार्षद पूनम त्यागी, पार्षद भगवान अग्रवाल, पार्षद पति अजय त्यागी, मण्डल अध्यक्ष सुधीर त्यागी, पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेश शर्मा, शशि खेमका, बॉबी त्यागी, गुलाब गुप्ता, पूर्व पार्षद गोपाल करगेती एवं अन्य लोग उपस्थित रहे।