भाजपा सरकार में उत्तर प्रदेश बना अपराध का प्रदेश: अजय कुमार लल्लू

मुरादनगर। संगठन सर्जन अभियान के तहत मुरादनगर मुरादनगर के रावली कला में किसान सभा का आयोजन जिला कांग्रेस अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह और ब्लाक अध्यक्ष सोनू त्यागी ने किया। किसान सभा में हजारों किसान, युवा मजदूर और महिलाओं उपस्थित हूए। सभा को मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की योगी सरकार और पुलिस अपराधियों के सामने बौना साबित हो रही है। अपराधी सरेआम हत्या को अंजाम देकर फरार हो रहे हैं और पुलिस अपराधियों का सुराग लगा पाने में भी विफल साबित हो रही है। योगी राज में उतर प्रदेश अपराध प्रदेश बन गया है।

भाजपा के जंगलराज में महिला होना ही सबसे बड़ा अपराध हो गया है। भाजपा सरकार में अपराधी को सत्ता का संरक्षण और अपराध को सामने लाने वाले पर मुकदमा दर्ज होने का अजीबोगरीब खेल चल रहा है। प्रदेश में हत्याएं, बलात्कार अपहरण डकेती हो रही है। व्यापारियों का अपहरण किये जा रहे हैं। किसानों को उनकी फसलों का उचित मूल्य नहीं दिया जा रहा है, गन्ने का बकाया प्र्रदेश सरकार किसानों को नहीं दे रही है, प्रदेश का किसान आत्महत्या करने को मजबूर हो रहा है, प्रदेश में युवाओं को रोजगार नहीं दिया जा रहा है। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश में सरकार नाम की चीज नही है, गुजरात से एक अधिकारी को लाकर विधान परिषद का सदस्य बना दिया जाता है। क्या भारतीय जनता पार्टी पर प्रदेश में नेता नहीं है। कांग्रेस पार्टी संगठ सृजन अभियान के माध्यम से पार्टी की नितियों और कार्यक्रमों को घर पहुंचाने का काम कर रही है और उत्तर प्रदेश सरकार की नाकामियों को जनता के पास पहुंचा रही है। किसान पंचायत सभा का संचालन जिला अध्यक्ष बिजेंद्र यादव ने किया। सभा को कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान प्रदेश महासचिव विदित चौधरी, गाजियाबाद जिला प्रभारी राजेंद्र अवाना, पुर्व मंत्री सतीश शर्मा,ओमवीर यादव, नरेंद्र राठी, गजराज सिंह,अमोल वसिष्ठ, सलीम सैफी, मोहमद हनीफ चीनी, अजय सिंह, नरेंद्र शर्मा, दिनेश प्रताप सिंह, लक्ष्मीकांत झा, शिवदत्त अधाना, हुमायूं बेग, रामदयाल, शंकर ठाकुर, एस एन राय, राजकुमार गेहरा, अरुण कुमार त्यागी,डा बाबू राम आर्य, नूर हसन भाटी, मौ रुखसाद मलिक, रुपेश त्यागी, नईम खान, हाजी रियासत अली, आसमोहमद मलिक, नरेंद्र त्यागी उर्फ स्वामी समेत सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे।