लोन के आवेदनों का बैंकर्स एक सफ्ताह मेंं करें निस्तारण

जिला स्तरीय बैंकर्स समिति के साथ सीडीओ ने ली बैठक

गाजियाबाद। मुख्य विकास अधिकारी अस्मिता लाल की अध्यक्षता में गुरुवार को महात्मा गांधी सभागार में जिला स्तरीय बैंकर्स समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी ने दिसंबर तिमाही माह के दौरान बैंकों द्वारा की गई विभिन्न योजनाओं में प्रगति, ऋण जमा अनुपात, कृषि ऋण इत्यादि की समीक्षा की। अग्रणी जिला प्रबंधक शिव प्रसाद यादव द्वारा बैंक स्तर पर वार्षिक ऋण योजना के अंतर्गत की गई प्रगति को प्रस्तुत किया गया। केंद्र एवं राज्य सरकार के माध्यम से संचालित विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं की गहन समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी ने की। उन्होंने सप्ताहभर के भीतर शेष ऋण आवेदन पत्रावलियों को निस्तारित किए जाने के निर्देश दिए गए। बैठक में जिला विकास अधिकारी भाल चंद्र त्रिपाठी, उपायुक्त राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन सुधा चंद्रन, जि़ला खादी ग्रामोद्योग अधिकारी संजय श्रीवास्तव, सहायक आयुक्त जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र अमित सिंह व विभिन्न बैंक जिला समन्वयकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।