रालोद की किसानों के साथ सदरपुर में पंचायत

गाजियाबाद। राष्ट्रीय लोकदल का चलो गांव की ओर किसान-मजदूर एकता अभियान के तहत रविवार को गांव सदरपुर में किसानों के साथ पंचायत की। रालोद के जिलाध्यक्ष अजयपाल प्रमुख के नेतृत्व में किसानों के साथ युवाओं ने बैठक में भाग लिया। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजयपाल प्रमुख,राष्ट्रीय प्रवक्ता इंद्रजीत सिंह टीटू,राष्ट्रीय सचिव चौधरी तेजपाल सिंह,चौधरी मनवीर सिंह, महानगर अध्यक्ष रविंद्र चौहान,डॉ.अजय चौधरी,विनीत चौधरी,जितेंद्र सिंह नैन उमेश खुटैल,विक्रांत चौधरी,ऋषभ पंघाल,हिमांशु,गुड्डू चौधरी,योगेश,रोहित, खालिद,आबिद,सौरभ चौधरी,हरेंद्र,अंशुल,दुष्यंत चौधरी,तुषार चौधरी,आकाश चौधरी आदि मौजूद रहे। सभा की अध्यक्षता चौधरी महेंद्र सिंह मुखिया ने की और मंच संचालन संजीव ढिंढार ने किया। जिलाध्यक्ष ने गांव के काफी युवा को रालोद की सदस्यता ग्रहण कराई। मौके पर मनोज चौधरी,बॉस डबास, मनीष रावत,पूर्व पार्षद ओमवीर सिंह आदि ने सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने तीन कृषि कानून लागू कर किसानों के साथ धोखा किया हैं। यह कानून किसानों की जमीन हड़पने के लिए है। रालोद में रहकर इन कानूनों का विरोध किया जाएगा। रालोद नेताओं ने कहा कि भाजपा सरकार किसान विरोधी है। किसानों पर जबरन कानून थोपे जा रहे है।किसानों का आंदोलन 3 माह से अधिक हो गया है। मगर सरकार किसानों की मांग नहीं मान रही हैं। जिलाध्यक्ष अजयपाल प्रमुख ने कहा कि रालोद पार्टी किसानों के साथ है। किसान-मजदूरों को साथ लेकर सरकार का विरोध जारी रहेगा। रालोद सुप्रीमो चौधरी अजित सिंह एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी के आहवान पर चलो गांव की ओर अभियान जारी हैं।