दूधेश्वरनाथ मंदिर पर रहेगी चाक-चौबंद व्यवस्था
गाजियाबाद। शहर में महाशिवरात्रि पर्व की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसके मद्देनजर जिलाधिकारी अजय शंकर पांडेय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक कलानिधि नैथानी और म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने मंगलवार को प्राचीन श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर का दौरा किया। मंदिर प्रांगण में शिवरात्रि पर्व से पहले सभी व्यवस्थाओं को सुचारू करने हेतु विचार-विमर्श
किया गया। म्युनिसिपल कमिश्नर महेंद्र सिंह तंवर ने मंदिर के श्रीमहंत नारायण गिरि से आर्शीवाद लेने के बाद जलाभिषेक किया। श्रीमहंत नारायण गिरि से वार्ता कर मंदिर के आसपास लाइट, रोड की मरम्मत,साफ-सफाई आदि व्यवस्थाओं को लेकर वार्ता की। निगम द्वारा हालांकि यहां पर साफ-सफाई और अतिक्रमण हटाया गया हैं।
गुरूवार 11 मार्च को महाशिवरात्रि पर्व होने के चलते यहां पर लाखों की संख्या में श्रद्धालु जलाभिषेक करते है। वहीं, श्रद्धालुओं की संख्या भी बहुत होती हैं। शहर के प्राचीन सिद्वपीठ दूधेश्वरनाथ मंदिर में शिव भक्तों का सैलाब उमड़ता हैं। जिलाधिकारी ने म्युनिसिपल कमिश्रर महेंद्र सिंह तंवर को को मंदिर के आसपास साफ-सफाई कराने के अलावा पानी और स्ट्रीट लाइट आदि दुरूस्त करने के निर्देश दिए। एसएसपी से सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखने की बात कही गई है।
उन्होंने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी मंदिर में लाखों भक्तों के पहुंचने की उम्मीद हैं। जिलाधिकारी एवं एसएसपी ने मंदिर में पहुंचकर गहनता के साथ संयुक्त रूप से निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने अग्नि सुरक्षा को लेकर फायर बिग्रेड की गाड़ी लगाने के निर्देश दिए। मंदिर परिसर में लगाए गए टेंट आदि व्यवस्था के संबंध में भी श्रद्धालुओं की सुरक्षा को दृष्टिगत रखते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। उन्होंने निर्देश दिए कि जिन अधिकारियों और पुलिस
कर्मियों की ड्यूटी जहां पर लगाई गई है, वह अधिकारी अपनी-अपनी ड्यूटी पर उपस्थित रहकर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएंगे। एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को श्रद्धालुओं की सुरक्षा के संबंध में दिशा-निर्देश दिए। शिव रात्रि पर्व पर मंदिर परिसर में किसी भी स्थान पर ट्रैफिक जाम न होने पाए। इसका विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए। वहीं, मंदिर परिसर में महिला पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए। ताकि शिवरात्रि पर्व सकुशल संपन्न कराया जा सके।निरीक्षण के बाद प्राचीन दूधेश्वर नाथ मंदिर के श्रीमहंत नारायण गिरि के साथ वार्ता कर तैयारियों के बारे में जानकारी ली गई। निरीक्षण के दौरान एडीएम सिटी शैलेंद्र कुमार सिंह, सीओ फस्र्ट अभय कुमार मिश्र, नगर निगम के सिटी जोनल प्रभारी सुधीर कुमार शर्मा, पार्षद जाकिर अली सैफी, सिटी जोन के जोनल प्रभारी सुधीर शर्मा तथा अन्य प्रशासनिक अधिकारी उपस्थित रहे। बता दें कि 11 मार्च को शिवरात्रि पर्व धूमधाम के साथ मनाया जाएगा। शिवरात्रि पर प्रतिवर्ष श्री दूधेश्वर नाथ मंदिर में शिवभक्तों की जबरदस्त भीड़ उमड़ती है। इसे ध्यान में रखकर कई दिन पहले से मंदिर परिसर में पर्व की तैयारियां आरंभ कर दी जाती हैं। कोरोना वायरस के चलते इस बार मंदिर परिसर में ज्यादा सावधानी बरती जाएंगी।















