-कमांडेंट एवं जवानों के साथ व्यापारी, समाजसेविकों ने खेली होली
गाजियाबाद। होली रंग-उमंग ही नहीं, मेल-मिलाप और आत्मीयता को बल देने वाला ऐसा सहज त्योहार है जिसमें मनुष्य अपना संकोच त्यागकर आनंद भाव से भर उठता है। होली न केवल जीवन के परंपरागत ढर्रे को तोड़ती है, बल्कि हर किसी को अपना बनाने-समझने का संदेश देती है।
यह बातें शनिवार को कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ में आयोजित होली मिलन समारोह में सदेंश देते हुए एनडीआरएफ कमांडेंट पीके तिवारी ने कहीं। उन्होने कहा होली हर तरह के सामाजिक भेद को मिटाती है इसीलिए उसे उमंग, उल्लास, रोमांच और प्रेम के आह्वान के पर्व के रूप में मनाए।
इस दौरान राष्ट्रीय व्यापार मंडल, हनुमान मंगलमय परिवार, परमार्थ समिति तथा मानवता की ओर एक कदम संस्था समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारियों ने कमला नेहरू नगर स्थित आठवीं बटालियन एनडीआरएफ पहुंचकर संयुक्त रूप से कमांडेंट पीके तिवारी, पदाधिकारी एवं जवानों के साथ चंदन का टीका एवं प्राकृतिक रंग लगाकर एवं पुष्प वर्षा कर मिठाई खिलाकर होली की एक-दुसरे को बधाई दी। समारोह की शुरूआत भारत माता की जय घोष के नारे से हुई।
कार्यक्रम का संचालन पीआरओ वसंत पावडे द्वारा किया गया। इस दौरान राकेश शर्मा, पंडित अशोक भारतीय, सौरभ जायसवाल, वीके अग्रवाल, बीके शर्मा ,हिमांशु शर्मा ने अपने विचार व्यक्त किए। इस मौके पर डॉक्टर सुभाष शर्मा, एके जैन, नूर मोहम्मद, अमित चौहान, बालकिशन गुप्ता, वीरेंद्र कंडेरे, प्रदीप चौधरी, राजीव त्यागी, मोहन सिंह रावत, संजीव गोयल, राकेश शर्मा, सच्चिदानंद शर्मा, संदीप त्यागी, वीरेंद्र कंडेरे, राजेश वर्मा, हिमांशु शर्मा, प्रवीण चौधरी आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
















