जीडीए ने किया प्रधानमंत्री आवास योजना में 789 भवनों का ड्रा से लाटरी

गाजियाबाद। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निजी बिल्डर द्वारा निर्माणाधीन दुर्बल आय वर्ग के ईडब्ल्यूएस 789 भवनों का लाटरी ड्रा के जरिए आवेदकों को पर्ची डलवा कर आवंटन किया गया। जीडीए उपाध्यक्ष कृष्णा करूणेश के निर्देश पर बुधवार को हिंदी भवन लोहिया नगर में लाटरी ड्रा आयोजित किया गया। ड्रा कमेटी में शामिल जीडीए के फाइनेंस कंट्रोलर सूबेदार सिंह, एडीएम (एलए) कमलेश चंद्र वाजपेयी, अपर सचिव सीपी त्रिपाठी, जेई कमलदीप कुमार आदि की मौजूदगी में लाटरी से आवंटन किया गया। फाइनेंस कंट्रोलर सूबेदार सिंह ने बताया कि कमेटी के समक्ष मैसर्स एटीएस ग्रेंड रियलटर्स प्रा.लि. बिल्डर द्वारा ग्राम रसूलपुर सिकरोड के खसरा नंबर-339, 340, 349, 350 में ईडब्ल्यूएस 789 भवनों का निर्माण किया जा रहा है। जीडीए द्वारा पूर्व में इन भवनों की स्कीम निकाली गई थी। इन भवनों के लिए जमा आवेदनों के कारण आवेदकों के बीच लाटरी ड्रा से आवंटन किया गया। आवंटन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कर बॉक्स में पर्ची डलवा कर भवनों का लाटरी से आवंटन किया गया।