राज्यमंत्री ने ऑक्सीजन कंस्ट्रेटर के लिए दिए 50 लाख रुपए

गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण के रोजाना केस बढऩे के चलते ऑक्सीजन की भारी किल्लत के चलते प्रदेश सरकार के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने पत्र भेजा है। राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने सीडीओ अस्मिता लाल को पत्र भेजकर ऑक्सीजन की कमी को दृष्टिगत रखते हुए जनहित में जिला एमएमजी अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट स्थापित कराया जाए। उन्होंने कहा कि तत्काल सहायता के लिए ऑक्सीजन कंस्टे्रटर खरीदने के लिए राज्यमंत्री अतुल गर्ग ने अपनी निधि से 50 लाख रुपए दिए जाने की स्वीकृति प्रदान करते हुए पत्र भेजा है। ताकि लोगों केा महामारी में ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके। मरीजों का उपचार किया जा सके।