-निगम अधिकारी एवं कर्मचारियों से परिवारजनों का मांगा डाटा
गाजियाबाद। कोविड-19 संक्रमित नगर निगम के अधिकारियों तथा कर्मचारियों से उपचार के लिए परिवारजनों का भी डाटा मांगा गया है। इस महामारी के समय में भी हर मोड़ पर गाजियाबाद नगर निगम का स्वास्थ्य प्रहरी अधिकारी तैनात मिलते हैं ताकि शहर को इस विकराल महामारी कोविड-19 संक्रमण से बचा सकें। देखा गया है कि स्वास्थ्य कर्मचारी कई बार कार्य करने में इतनी मग्न हो जाते हैं कि वह अपना ध्यान नहीं रख पाते। साथ ही अधिकारी भी इसी प्रकार अपना ध्यान न रखकर केवल शहर के बचाव के लिए कार्य में लगे रहते हैं। नगरायुक्त महेंद्र सिंह तंवर द्वारा नगर निगम के समस्त अधिकारियों, अभियंताओं तथा स्वास्थ्य कर्मचारियों को अपने दायित्वों का निर्वहन करने के साथ-साथ स्वयं को सुरक्षित रखने के लिए कहा है। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को यह भी आदेश जारी किया है कि यदि उनके अधीनस्थ अधिकारी कर्मचारी विशेष रूप से सफाई कर्मचारी को या उसके परिवार का कोई सदस्य कोविड-19 से संक्रमित है तो उसकी जानकारी लेकर उपलब्ध कराई जाए ताकि संबंधित को चिकित्सा सुविधा प्रदान की जाए और उसे संक्रमण से मुक्त कराया जाए। इस प्रकार कार्यवाही के लिए एक फॉर्मेट भी तैयार कराया गया है ताकि नगरायुक्त द्वारा प्रत्येक अपने सफाई कर्मचारी से समन्वय स्थापित कर उनकी देखभाल कर सकें। समय पर उन्हें आवश्यक सुविधा उपलब्ध रहें और चिकित्सा सुविधा में भी सहयोग प्राप्त किया जा सके। इसी प्रकार नगरायुक्त द्वारा नगर निगम स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य विभाग के कर्मचारी को कोविड-19 संक्रमण के प्रसार को रोकने में लगे कर्मचारियों जो वाहन का प्रयोग करते हैं उन्हें भी सुरक्षित रहने के लिए कहा है। संबंधित विभागाध्यक्षों को आदेश किया है कि वाहन चालक स्वयं का ध्यान रखें। वाहन चलाते समय ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन के प्रपत्र प्रदूषण नियंत्रण संबंधित प्रमाण पत्र व अन्य प्रमाण पत्र साथ रखें। ट्रैफिक नियमों का पालन भी करें तथा अपना भी विशेष ध्यान रखें। नगर निगम परिवार तथा उनके परिवार को भी उनकी फिक्र है। शहर को संक्रमण से मुक्त कराना गाजियाबाद नगर निगम का दायित्व है। उसका निर्वहन करने के साथ-साथ स्वयं की सुरक्षा करना भी परम दायित्व है। स्वयं को सुरक्षित रखकर शहर को कोरोना संक्रमण से बचाना तथा परिवार का विशेष ध्यान रखना है। किसी भी प्रकार की कोरोना संक्रमण से संबंधित सूचना समस्त कर्मचारी अपने अधिकारी को उपलब्ध करा सकते हैं, जिससे उन्हें पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
















