मानव सेवा समिति की नई कमेटी गठित

-जल्द ऑक्सीजन एंबुलेंस सेवा शुरू करेगी समिति

गाजियाबाद। मानव सेवा समिति की ज्ञान खंड-2 में बैठक आयोजित की गई। बैठक में मुख्य रूप से संयोजक प्रदीप गुप्ता, सतीश अरोड़ा, मोहन गुप्ता, हेमंत बाजपेई, अनिल जैन, शिव मित्तल और राकेश आर्य उपस्थित रहे। इस दौरान सहमति से कमेटी का गठन किया गया। संयोजक पद के लिए प्रदीप गुप्ता, अध्यक्ष सतीश अरोड़ा, महासचिव मोहन गुप्ता और कोषाध्यक्ष शिव कुमार गुप्ता, महिला संयोजिका डॉ. सपना बंसल, महिला महामंत्री डॉ. रीटा वत्स, संरक्षक मंडल में अनिल जैन, नानूराम जिंदल, डॉ. ओपी अग्रवाल, हेमंत बाजपाई को बनाया गया। मानव सेवा समिति महानगर में ऑक्सीजन की भारी कमी होने के उपरांत ग्रुप के माध्यम से 1 मई 2021 को गठित की गई थी और तब से अब तक लगभग 60 से 70 लोगों को निशुल्क ऑक्सीजन सेवा उपलब्ध कराई। आज भी होम आइसोलेशन में रहने वाले मरीजों को तुरंत ऑक्सीजन की आवश्यकता होती है तो समिति कों फोन करके ऑक्सीजन सिलेंडर और ऑक्सीजन कंसंट्रेटर की सेवा प्राप्त कर रहा है। इस काम में इस समय लगभग 25-30 लोग लगे हैं। इस महामारी में ऑक्सीजन एंबुलेंस की भारी दिक्कत को देखकर मानव सेवा समिति जल्द एक ऑक्सीजन एंबुलेंस शुरू करने जा रहा है तथा जिन परिवारों को इस महामारी में अपने मुखिया को खोना पड़ा या उनके यहां कमाने वाला कोई नहीं है, मानव सेवा समिति अपनी ओर से ऐसे परिवारों का चयन कर वरीयता के आधार पर उनकी यथासंभव सेवा करेगी।