सीईओ ने समीक्षा की, आवेदनों के निस्तारण के निर्देश
लॉक डाउन खुलने से पूर्व 2 विशेष काउंटर बनेंगे
ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा कोरोना संक्रमण तथा लॉक डाउन की परिस्थितियों के मद्देनजर ऑनलाइन सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इन सुविधाओं को गति प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण ने मंगलवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने संबंधित अधिकारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिए। मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) नरेंद्र भूषण ने ऑनलाइन सुविधाओं की वस्तुस्थिति, लंबित प्रकरण तथा निस्तारण आदि के संबंध में विस्तृत समीक्षा बैठक गत सप्ताह में की गई थी। उस दौरान ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के विभिन्न विभागों के लगभग 1100 लंबित ऑनलाइन आवेदनों के त्वरित निस्तारण के लिए आदेश दिए गए थे। उक्त सभी लंबित आवेदनों की पुन: समीक्षा की गई। सीईओ को अधिकारियों ने अवगत कराया कि लंबित आवेदनों की संख्या घटकर 723 रह गई है। मुख्य रूप से संपत्ति विभाग के 536, संस्थागत विभाग के 75, बिल्डर्स विभाग के 80 एवं उद्योग विभाग के 32 आवेदन निस्तारण के लिए लंबित हैं। सीईओ ने लंबित प्रकरण पर कड़ा रूख अपनाया गया। उन्होंने विशेष कर संपत्ति विभाग के विभागाध्यक्ष को सप्ताहभर में अभियान चलाकर तथा सार्वजनिक अवकाश एवं साप्ताहिक अवकाश में भी अपने कार्यालय खोलकर लंबित प्रकरणों का निस्तारण सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए।
उन्होंने कहा कि संपत्ति सहित अन्य विभाग लंबित ऑनलाइन प्रकरणों को 31 मई तक निस्तारित कराना सुनिश्चित करें। यदि संपत्ति विभाग द्वारा निर्धारित समयावधि में निस्तारण नहीं कराया जाता है तो संबंधित अधिकारी व कर्मचारी के विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। सीईओ ने लॉकडाउन अवधि में सभी आवंटियों एवं नागरिकों से प्राधिकरण द्वारा विभिन्न परिसंपत्तियों जैसे संस्थागत, वाणिज्यिक, ग्रुप हाउसिंग, आवासीय, औद्योगिक एवं आईटी/आईटीएस तथा 6 प्रतिशत आबादी के आवंटियों के लिए उपलब्ध कराई जा रही 205 ऑनलाइन सर्विसेज का उपयोग घर बैठे आवेदन करने की अपील की है। सीईओ ने लॉक डाउन खुलने से पहले प्राधिकरण कार्यालय में आवंटियों के ऑनलाइन कार्यों की सहायता के लिए 2 विशेष काउंटर स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में ऑनलाइन सर्विसेज के संबंध में जानकारी प्राप्त करने के लिए दूरभाष संख्या-0120-2336046, 47, 48 एवं 49 तथा व्हाट्स-अप नंबर-88002039ृ1 पर संपर्क स्थापित कर सैनेटाइजेशन एवं साफ-सफाई के लिए शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
















