गाजियाबाद। कोरोना संक्रमण से कारागार में बंद बंदियों को बचाना हमारी जिम्मेदारी है। जिसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा भरपूर प्रयास किया जा रहा है। स्थानीय सांसद एवं केंद्रीय राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह ने जेल में कोरोना संक्रमित बंदियों के इलाज को कारागार अधीक्षक को ऑक्सीजन कंसंट्रेटर भेंट किया है। इससे अब सांस लेने में हल्की दिक्कत बनने पर संक्रमित बंदियों को अस्पताल रेफर नहीं करना पड़ेगा। बीते दिनों कोरोना वायरस के कारण संक्रमित मरीजों को सांस लेने में तकलीफ बनने पर जान गंवानी पड़ी रही थी। सैकड़ों में मिलने वाले आक्सीजन सिलेंडरों की मांग हजारों तक पहुंच गई थी।
ब्लैक में भी मरीजों के लिए सिलेंडर नहीं मिल पा रहे थे। ऑक्सीजन की कमी के कारण जिले में दर्जनों लोगों ने जान गवाई। ऑक्सीजन की उपलब्धता जन सामान्य मरीजों के लिए अस्पताल में हो इसके साथ-साथ उनका ध्यान ऐसे मरीजों पर ही है। जो सामान्य लोगों से अलग रहते हो द्य इसी दिशा में सांसद वीके सिंह ने एक सराहनीय कदम उठाया है।
उन्होंने बताया कि इस महामारी के कारण पूरे देश में प्रत्येक क्षेत्र के लोग संक्रमण के शिकार हुए हैं। कारागार के बंदी भी हमारे समाज का हिस्सा है। चूंकि डासना स्थित कारागार शहर से दूर होने के कारण किसी भी संक्रमित व्यक्ति को ऑक्सीजन उपलब्ध कराने के लिए शहर तक लाने में काफी समय लग सकता है।
इस बात को ध्यान रखते हुए आज कारागार के मरीजों के लिए दो कंसंट्रेटर उपलब्ध कराए गए हैं। कारागार अधीक्षक आलोक सिंह ने कहा मंत्री की ओर दिये गये कंसंट्रेटर से बंदी मरीजों को काफी लाभ मिलेगा। इस अवसर पर कारागार अधीक्षक एवं कारागार चिकित्सा प्रमुख ने सांसद का आभार व्यक्त किया। इस दौरान भारतीय जनता पार्टी की पश्चिमी कमेटी के उपाध्यक्ष मयंक गोयल, ब्रजपाल तेवतिया, डॉ0 एमके तोमर, डॉ0 नितिन प्रियदर्शी, उपजेलर नीरज कुमार श्रीवास्तव, शैलेश कुमार सिंह, जेल हेड वार्डर शिवकुमार शर्मा, जेल वार्डर सुनील गौतम एवं अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।















