बाइक सवार बदमाशों का आंतक, सुबह होते डेयरी संचालक से लूट

गाजियाबाद। जिले में जैसे-जैसे कोरोना संक्रमण की रफ्तार धीमी हो रही है, वैसे-वैसे जिले में एक बार फिर बदमाशों का आतंक बढने लगा है। अगर देखा जाए तो कोरोना संक्रमण के बढते मामले के चलते जब से लॉकडाउन लगा हुआ है। तब से अपराध में कमी आर्ई है। लेकिन लॉकडाउन में ढिलाई मिलते ही बाइक सवार बदमाश फिर से एक्टिव हो गये है। ट्रोनिका सिटी थाना क्षेत्र में बुधवार को बाइक सवार 6 बदमाशों ने एक करोड़ रूपए की डकैती की वारदात को अंजाम दिया था। घटना के 24 घंटे बाद एक बार फिर लोनी क्षेत्र में बदमाशों ने सुबह होते ही डेयरी संचालक को गन प्वांइट पर लेकर हजारों की नगदी लूटकर फरार हो गये। सूचना पाकर मोके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। लोनी थाना क्षेत्र की इकरामनगर कॉलोनी में गुरूवार सुबह चार-पांच हथियारबंद बदमाशों ने तमन्ना डेयरी के संचालक कयाम उर्फ कय्यूम को गन प्वॉइंट पर लेकर उसका गल्ला लूट लिया। लूट की सूचना मिले ही मौके पर एसपी ग्रामीण डॉ. ईरज राजा, लोनी थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह समेत पुलिस केे कई अधिकारी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गये। पुलिस को दी गई तहरीर में कययूम ने बताया कि जब वह सुबह के समय डेयरी खोलकर सफाई कर रहा था तो उसी समय दो बाइक पर सवार होकर चार-पांच हथियारबंद बदमाश दुकान पर आये। इसके बाद बदमाशों ने उसे गन प्वाइंट पर लेकर उसका गल्ला लूट लिया। पुलिस की मानें तो बदमाश दस-बारह हजार की नगदी लूटकर ले गये हैं। लेकिन सूत्रों का कहना है कि लूटी गई रकम बताई गई राशि से कई गुना है। एसपी देहात डॉक्टर ईरज राजा का कहना है कि लूट के खुलासे के लिए पुलिस की टीम गठित कर दी गई है। श्री राजा ने बताया कि इस लूट के पीछे भी कोई ऐसा जरूर है जो डेयरी संचालक की हर गतिविधि पर नज़र रखे हुए था या फिर वह कोई जानकार है। जल्द ही लूट का खुलासा किया जाएगा। वहीं ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र स्थित अंसल कॉलोनी निवासी प्रॉपर्टी डीलर के यहां दिनदहाड़े एक करोड़ से अधिक की डकैती के मामले में पुलिस के हाथ कुछ ऐसे महत्वपूर्ण सुराग लगे हैं जिनकी बिन्हा पर कहा जा सकता है कि इस सनसनी डकैती का खुलासा पुलिस जल्द कर देगी। पुलिस सूत्रों की मानें तो इस डकैती के पीछे कोई घर का भेदी जरूर है जो कारोबारी के घर की हर बात और हर गतिविधि की पूरी जानकारी रखता है।